{"_id":"684d2d5990cfe8dd7d099428","slug":"car-stunts-video-viral-from-rajasthan-youths-on-rishikesh-badrinath-highway-totaghati-police-caught-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हाईवे पर राजस्थान के युवकों की स्टंटबाजी; चलती कार में जानलेवा करतब, पुलिस ने निकाली हुड़दंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हाईवे पर राजस्थान के युवकों की स्टंटबाजी; चलती कार में जानलेवा करतब, पुलिस ने निकाली हुड़दंगी
Sat, 14 Jun 2025 05:21 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 14 Jun 2025 05:21 PM IST
सार
तोताघाटी के पास स्टंटबाज राजस्थान के युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। चलती कार में युवक जानलेवा करतब दिखा रहे थे।
विज्ञापन
स्टंटबाज युवक चढ़े पुलिस के हत्थे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तोता घाटी के पास अपनी कार में जानलेवा करतब दिखा रहे राजस्थान के पांच युवकों को देवप्रयाग पुलिस ने पकड़ किया। पुलसि ने युवकों की सारी हुड़दंगी निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक शुक्रवार रात के समय चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे न केवल उनकी जान को खतरा था बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी दुर्घटना का जोखिम पैदा हो रहा था। ये सभी युवक राजस्थान से चपता जा रहे थे। युवकों की पहचान राजस्थान निवासी नितिन, प्रकाश, हिमांशु, बजरंग, और भजनलाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को पकड़ लिया। इन सभी युवकों के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में उचित कानूनी कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मांगा गया जवाब, 23 जुलाई को अगली सुनवाई
पुलिस ने इस घटना के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया है कि इस तरह के जानलेवा स्टंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और सार्वजनिक सड़कों पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
