फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   summer season in uttarakhand.

मैदान में मराई तो बदरीनाथ में हुई बारिश

Mon, 25 May 2015 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 May 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
summer season in uttarakhand.

मैदानी क्षेत्रों में आसमान से आग बरस रही है। पूरे उत्तर पश्चिम भारत में भी गर्मी कहर ढा रही है।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। रुड़की में तापमान 44.3 डिग्री तक पहुंच गया। देहरादून में शनिवार के मुकाबले थोड़ी राहत रही। तापमान 40.1 से घटकर 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कुमाऊं के तराई भाबर में तापमान 41 डिग्री को पार कर चुका है।

लेकिन चमोली जिले में रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों से लेकर निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। दोपहर बाद यहां बर्फीली हवाएं भी चलीं।
विज्ञापन


केदारनाथ धाम में सुबह से सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। बारिश के आसार बनते-बिगड़ते रहे। केदारघाटी में भी मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। धाम में अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं में मुनस्यारी और बेरीनाग में बूंदाबादी से मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत की उम्मीद अभी कम ही है। पहाड़ों के उलट मैदान में हालात बद से बदतर हो चले हैं।

40 डिग्री में तपे शहर-बाजार
शनिवार रात चले अंधड़ के बाद गर्मी से मिली राहत ज्यादा देर कायम नहीं रह पाई। रविवार सुबह से निकली चटख धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया। तपिश के चलते दोपहर का पारा 40 डिग्री के आस-पास झूलता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी गर्मी से निजात की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि दोपहर बाद मामूली बादल छा सकते हैं।

रविवार की छुट्टी होने के कारण सुबह से लोग धूप और गर्मी के बावजूद पर्यटन स्थलों की ओर जाते नजर आए। सहस्त्रधारा, रॉबर्स केव समेत कई पिकनिक स्पॉट पर लोग पहुंचे। हालांकि चिलचिलाती गर्मी से दिन में बाजार, सड़कों पर सन्नाटा रहा। मौसम विभाग निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में सुबह से आसमान साफ रहेगा। दोपहर बाद हल्के बादल आने की संभावना है।

सात जगहों पर भड़की आग
भीषण गर्मी के बीच रविवार को दून में दिनभर अग्निशमन विभाग की टीम दौड़ती रहीं। दोपहर एक बजे से आग की घटनाओं का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। उधर, वन विभाग की टीम मालसी रेंज के जंगलों में देर रात आग पर काबू पाने में लगी रही।

अग्निशमन अधिकारी एमसी ममगाई ने बताया कि दोपहर एक बजे घंघोड़ा जंगल में आग की सूचना पर टीम पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। इसके बाद 1:20 बजे सर्वे रोड स्थित एक पेड़ में आग लगी, जिसे बुझा दिया गया। 1:50 बजे सुद्धोवाला पॉलीटेक्निक स्थित पेड़ में आग लगी, जिस पर काबू पा लिया गया।

शाम 4:45 बजे बडोवाला पेट्रोल पंप के पास जंगलों में आग की सूचना आई, जिसे करीब एक घंटे में बुझा लिया गया। रायपुर के किद्दूवाला जंगलों में 5:05 बजे आग की सूचना आई। शाम 7:30 बजे हरिद्वार रोड स्थित प्लॉट में लगी आग भी बुझा दी गई।


प्रभागीय वन अधिकारी सुशांत पटनायक ने बताया कि मालसी रेंज के जंगलों में लगी आग देर रात तक बुझाई जा रही थी। फॉरेस्ट सर्वे आफ इंडिया से जारी सेटेलाइट आधारित सूचना के मुताबिक रविवार को भारी गर्मी के बीच प्रदेश में नौ जगहों पर आग लगी। सबसे ज्यादा छह जगह नैनीताल में, एक देहरादून, एक अल्मोड़ा और एक टिहरी गढ़वाल की रिपोर्ट हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed