फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Summer has returned once again, the earth has never been this hot in 49 years

Dehradun News: एक बार फिर लौटी गर्मी, 49 साल में कभी नहीं इतनी तपी धरती

Tue, 24 Sep 2024 04:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Summer has returned once again, the earth has never been this hot in 49 years
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iदिन-रात के तापमान में हुई इजाफे से रात को भी बंद नहीं हो रहे एसी
I
I इस साल मई-जून की प्रचंड गर्मी ने मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को खूब परेशान किया। अब मानसून के अंतिम चरण में भी गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है। चटक धूप के चलते सितंबर में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। सोमवार को तो धरती ऐसी तपी कि 49 साल का रिकॉर्ड टूट गया। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री इजाफे के साथ 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह हाल सिर्फ देहरादून का नहीं बल्कि प्रदेश भर का है। इससे पहले साल 1974 की चार सितंबर को दून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।

I
Iसितंबर में आमतौर पर मैदानी इलाकों में भी रात के समय एसी बंद कर दिए जाते थे। लेकिन अचानक बढ़ी गर्मी के चलते सितंबर में दिन के साथ रात के समय में भी एसी चलाने पड़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में बीते तीन-चार दिनों से मानसून कमजोर हुआ है। इसके चलते आसमान साफ है और बादल न होने की वजह से तापमान में इतना इजाफा हुआ है। वहीं, आज (मंगलवार) के तापमान की बात करें तो प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ है। उत्तर-पश्चिम हवाओं का दौर भी बंद है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 25-26 सितंबर को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। जिससे राहत मिलने के आसार है। रही बात मानसून की विदाई का तो सितंबर के बाद ही उत्तराखंड से मानसून की विदाई होगी।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iयह रहा तापमान
I
Iस्थान

अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान
I
I
I
Iदेहरादून 36.2 23.8
I
I
I
Iपंतनगर 35.5 25.0
I
I
I
Iमुक्तेश्वर 26.4 16.4
I
Iनई टिहरी 28.8 18.6I
I
I
I
I
I
I
I
I
Iसितंबर में बीते दस सालों में इतना रहा दून का तापमान
I
I
I
Iसाल

अधिकतम तापमान
I
I2011 33.1
I
I
I
I2012 33.0
I
I2013 34.0
I
I
I
I2014 32.7
I
I2015 34.0
I
I
I
I2016 33.4
I
I2017 34.1
I
I
I
I2018 34.5
I
I2019 34.9
I
I
I
I2020 35.7
I
I2021 34.0
I
I
I
I2022 33.9
I
I2023 35.9I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed