सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण: दरोगा कुंदन रौतेला की एसीआर कैसे आई बाहर? अब जांच करेगी एसटीएफ
एसीआर बेहद गोपनीय होती है। इसका एक्सेस अधिकृत अधिकारियों और कर्मचारियों के पास ही होता है। इनके अलावा कोई और इसे देख नहीं सकता है। बावजूद इसके इस कांड के बाद यह एसीआर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विस्तार
किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में निलंबित हुए आईटीआई थाना के पूर्व एसओ कुंदन सिंह रौतेला की एसीआर कैसे बाहर आई इस बात की जांच अब एसटीएफ करेगी। वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में रौतेला को बागेश्वर पुलिस कप्तान ने प्रतिकूल प्रवृष्टि दी थी। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। डीजीपी दीपम सेठ के आदेश के बाद एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने एसटीएफ कुमाऊं यूनिट को जांच के आदेश दिए हैं।
एसआई कुंदन सिंह रौतेला बागेश्वर में तैनात रहे थे। वहां के कप्तान अक्षय कोंडे ने करीब एक साल पहले कुंदन सिंह रौतेला को प्रतिकूल प्रवृष्टि देते हुए जिले से बाहर तैनात करने के लिए कहा था। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि एसीआर बेहद गोपनीय होती है। इसका एक्सेस अधिकृत अधिकारियों और कर्मचारियों के पास ही होता है। इनके अलावा कोई और इसे देख नहीं सकता है। बावजूद इसके इस कांड के बाद यह एसीआर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह किस माध्यम से बाहर आई इस बात की जांच बेहद जरूरी है। लिहाजा इस मामले में एसएसपी एसटीएफ को जांच के आदेश दिए गए हैं।
Uttarakhand: सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण, एसआईटी ने शुरू की जांच, ईमेल व केस डायरी का परीक्षण किया
इसमें अनधिकृत डेटा एक्सेस की संभावना और साइबर साक्ष्यों की जांच की आवश्यकता है। डीजीपी ने बताया कि प्रतिकूल प्रवृष्टि पाए दरोगा को थाने का चार्ज किस तरह दिया गया इसके लिए अलग से जांच चल रही है। इस मामले में एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि इस मामले में सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। इसके लिए कुमाऊं यूनिट को निर्देशित किया जा चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.