फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suicide threat for car

कार के लिए बहू ने दी जान देने की धमकी

Sat, 08 Feb 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 08 Feb 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
suicide threat for car

पिता-पुत्र के बीच कार को लेकर हुआ विवाद कोतवाली तक जा पहुंचा। इसे लेकर बहू ने कोतवाली में सबके सामने ससुर को खूब खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन


पढ़ें, हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक


बहू ने कार नहीं मिलने पर जान देने तक की धमकी दे डाली। इसके बाद पुलिस को कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ी। दोनों पक्ष अपने आप ही वापस लौट गए।  

बेटे को चलाने के लिए दी थी कार
एक व्यक्ति ने कुछ समय पहले अपने पुत्र को अपनी कार चलाने के लिए दी थी। अब पिता-पुत्र के संबंधों में खटास आ गई। इस पर पिता ने कार वापस मांगी।

पढ़ें, केदारनाथ के रावल का भी रहा है विवादों से नाता
विज्ञापन


पुत्र ने कार की एक गैराज में मरम्मत होने तथा हजारों रुपये खर्च होने का हवाला देते हुए कार लौटाने से इंकार कर दिया। इस पर पिता गंगनहर कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर पड़ा नरम
बेटे को जानकारी हुई तो वह भी पत्नी को लेकर कोतवाली पहुंच गया। महिला पहले तो जोर-जोर से रोने लगी, यह देख पुलिसकर्मी सकते में आ गए।

पढ़ें, दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या

इसके बाद महिला ने ससुर को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। महिला ने कार नहीं मिलने पर जान देने तक की धमकी दे डाली। बहू के तेवर देख ससुर का रवैया कुछ नरम हुआ और वह अपने पुत्र तथा पुत्रवधु को लेकर वहां से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed