फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suicide in extramarital affair in tanakpur

पति-पत्नी के बीच 'वो' आई तो जान पर बन आई

Mon, 28 Jul 2014 04:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा (चंपावत) Updated Mon, 28 Jul 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
suicide in extramarital affair in tanakpur

उत्तराखंड के बनबसा में अनबन के बाद प्रेमी युगल ने रविवार सुबह एनएचपीसी पावर चैनल (नहर) में आत्मघाती छलांग लगा दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच वो के आने से विवाद बढ़ गया था। इसी वजह से पहले प्रेमिका ने चैनल में छलांग लगाई। फिर उसे बचाने में प्रेमी भी डूब गया।

नैनीताल निवासी प्रेमी शादीशुदा था, जबकि टनकपुर की रहने वाली युवती नैनीताल से बीएससी कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस देर शाम तक चैनल में दोनों की तलाश में जुटी रही पर उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन


घटनास्थल पर युवक की कार, युवती की स्कूटी, कुछ कपड़े और चप्पल बरामद हुई है।

कार में हुई दोनों के बीच लड़ाई

suicide in extramarital affair in tanakpur

पुलिस के अनुसार सेना छावनी के पास ऑफीसर्स कॉलोनी मार्ग पर सुबह करीब आठ बजे हुंडई एसेंट कार (संख्या यूके 04एफ 2184) आकर रुकी, जिसमें युवक सवार था।

कुछ ही देर बाद वहीं पर पांच किलोमीटर दूर अपने घर से स्कूटी पर सवार बुर्का पहनी युवती भी पहुंची और कार में युवक के साथ बैठ गई।

संभवत: पति-पत्नी के बीच वो के आने से विवाद पहले से बना हुआ था, इसी वजह से कार में बैठते ही दोनों के बीच ही तकरार होने लगी।

फिर तमतमाकर दोनों कार से उतर गए और चैनल पर बने पुल की ओर बढ़ने लगे। थोड़ी दूर चलने के बाद युवती ने चैनल की ओर दौड़ लगा दी।

युवक भी उसे पकड़ने दौड़ा, लेकिन तब तक युवती चैनल में कूद गई। युवक भी उसे बचाने के लिए चैनल में कूद गया। दोनों चैनल में डूब गए।

चश्मदीद महिला ने पुलिस को दी जानकारी

suicide in extramarital affair in tanakpur

चैनल के दूसरे छोर पर मौजूद सैनिक और बकरियां चरा रही चश्मदीद महिला ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष पीएस दानू, टनकपुर के कोतवाल नरेश चंद, मनिहारगोठ चौकी इंचार्ज प्रेम विश्वकर्मा तैराक दल के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी खोजबीन में जुट गए।

इस बीच, युवक-युवती के परिजन भी बनबसा पहुंचे। थानाध्यक्ष पीएस दानू ने बताया कि युवक की पहचान नैनीताल निवासी व्यवसायी फरहान हुसैन सिद्दीकी (32) पुत्र अशरफ अली के रूप में हुई जबकि 20 वर्षीय युवती टनकपुर की रहने वाली थी।

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते पति व पत्नी के बीच तकरार

suicide in extramarital affair in tanakpur

सूत्र बताते हैं कि अशरफ को कोई पुत्र नहीं था। फरहान को उन्होंने गोद लिया था। फरहान के प्रेम प्रसंग के चलते पति व पत्नी के बीच लंबे समय से तकरार भी चल रही थी।

कुछ समय पूर्व पत्नी के मायके जाने पर विभिन्न पक्षों की मौजूदगी में उनका समझौता भी हुआ था।

एसपी चंपावत केएस नाग्न्याल के अनुसार मौके पर मिले तथ्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग में की गई आत्महत्या प्रतीत हो रही है।

पुलिस के गोताखोर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों की चैनल में तलाश कर रहे हैं। घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।

पहचान छिपाने के लिए युवती बुर्का पहनकर आई थी वो
नैनीताल से आए युवक से मिलने युवती स्कूटी से करीब पांच किलोमीटर दूर गई थी। स्कूटी खड़ी करने पर वहां तैनात सेना के जवान ने उसे टोका तो उसने पेट्रोल खत्म होने की बात कही थी।

स्कूटी में मिले उसके ड्राइविंग लाइसेंस से ही उसकी पहचान हो पाई। पुलिस के अनुसार पहचान छिपाने के लिए युवती बुर्का पहनकर घटनास्थल पर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed