फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suicide attempted, young man cut his throat with blade on the road, quarrel between wife

कलह: सरेराह युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला, तड़पते हुए बताया दर्द, खौफनाक कदम से लोगों को दहला दिल

Fri, 20 May 2022 11:48 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 May 2022 11:48 AM IST
सार

उत्तराखंड के हल्द्धानी में गुरुवार को एक ऐसी घटना हुई, जिससे लोगों का दिल दहल गया। अचानक एक युवक ने सरेराह अपना गला काट दिया। सड़क पर खून से लथपथ युवक की हालत देख हर शख्स के रौंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन
suicide attempted, young man cut his throat with blade on the road, quarrel between wife
- फोटो : amar ujala

विस्तार

ससुराल से कुछ ही दूरी पर रामपुर के एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों ने ससुरालियों पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है तो वहीं ससुराल पक्ष ने उसकी मानसिक स्थित खराब होने और उसका इलाज चलने की बात कही है।

विज्ञापन


रामपुर के टांडा निवासी रिजवान (25) की ससुराल मलिक के बगीचे में है। कुछ दिन से वह ससुराल में रह रहा था। गुरुवार सुबह नौ बजे ससुराल से कुछ दूर आजाद नगर के लाइन नंबर 16 में सरेराह वह ब्लेड से अपना गला काटने लगा। उसे खून से लथपथ देख लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने उसके हाथ से ब्लेड छीन लिया तो उसके बाद वह अंगुली डालकर घाव को बढ़ाने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


इस बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वहां पहुंचे पार्षद महबूब आलम ने लोगों के साथ रिजवान को बेस अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पति-पत्नी के बीच आए दिन कलह

अस्पताल में भर्ती रिजवान ने पुलिस को खुद ही गले पर ब्लेड मारने की बात बताते हुए कहा कि वह टेंशन में है। चिकित्सकों का कहना है कि रिजवान की श्वांस नली को नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन खून ज्यादा बहने की वजह से बीपी की परेशानी हुई और दिक्कत बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि रिजवान और उसकी पत्नी के बीच आए दिन कलह की स्थिति बनी रहती थी। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी का कहना है कि घायल का इलाज चल रहा है। किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है फिर भी मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बिना रुपये दिए खरीदा ब्लेड, दुकान से हटकर काटा गला 

क्षेत्रीय पार्षद ने बताया कि ससुराल से निकलने के बाद रिजवान हल्द्वानी की तरफ आ रहा था। उसी दौरान रास्ते में एक दुकान से ब्लेड खरीदा और बिना रुपये दिए वहां से चल दिया। दुकानदार रुपयों के लिए आवाज लगा ही रहा था कि उसी समय एक टेंट हाउस के पास पहुंचकर रिजवान ने अपने गले पर ब्लेड से तीन बार वार कर दिया। 

बंधक बनाने की वजह से कदम उठाने का आरोप

एसटीएच में रिजवान को भर्ती करने के बाद उसके परिजन और ससुराल वालों के बीच जमकर हंगामा हुआ। रिजवान के बड़े भाई मसूर अहमद ने बताया कि तीन दिन पहले ही रिजवान की पत्नी हिना उसे लेकर मलिक का बगीचा स्थित मायके पहुंची थी। इसके बाद से तीन दिनों से रिजवान को कैद किया हुआ था। साथ ही उन्होंने घटना के लिए पत्नी, सास और ससुर को जिम्मेदार ठहराया। 

ये भी पढ़ें..Kedarnath: सिरों की गिनती से पता चल रही यात्रियों की संख्या, हथियार और विस्फोटक सामग्री अब आसानी से पकड़ में आएगी

ससुराली बोले, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

रिजवान के ससुर रईस अहमद ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि रिजवान जब उनके पास पहुंचे थे तो वे चल नहीं पा रहे थे। उनकी बेटी हिना की भी तबियत खराब थी। इसकी वजह से दोनों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। बीते दिन ही डिस्चार्ज किया गया। उनकी कुछ जांचें भी होनी थी। बृहस्पतिवार सुबह रिजवान घर से कब निकल गए, उन्हें जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed