महंगी हुई चीनी, दाम में 50 रुपए बढ़ोत्तरी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बाहर से आ रही चीनी में कड़वाहट घुल गई है। प्रदेश में बाहर के प्रदेशों से आने वाली चीनी पर 2.5 फीसदी टैक्स वसूला जाएगा।
शासन की तरफ से इसी 19 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी हो गई है। इसके बाद अब आम लोगों को महंगी दर पर चीनी खरीदनी पड़ेगी।
अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा के मुताबिक टैक्स माल के मूल्य पर लगेगा। उधर, टैक्स लगते ही मिल वालों ने प्रति बोरी 50 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी।
चीनी के खुले भाव में बढ़ोत्तरी की आशंका
चीनी का खुला भाव जो 3250 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा था, वह 3300 क्विंटल पर पहुंच गया।
प्रदेश में चीनी की सप्लाई का जरिया स्थानीय स्तर पर आठ शुगर मिलों, जिनमें छह निजी और दो सरकारी मिलें हैं, के साथ ही उत्तर प्रदेश की मिलों से होती है।
गढ़वाल और कुमाऊं में दो सरकारी चीनी मिलें हैं। एक डोईवाला और दूसरी किच्छा में। केवल डोईवाला शुगर मिल की बात करें तो यहां से हर रोज 25 हजार टन गन्ने की पेराई सत्र में होती है।
साफ है कि बाहर से आने वाली चीनी पर टैक्स लग जाने से अब स्थानीय स्तर पर भी चीनी के खुले भाव में बढ़ोत्तरी की आशंका है।