फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sugar cane farmer protest

गन्ना किसानों का फूटा गुस्सा, फूंका गन्ना

Mon, 02 Dec 2013 08:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Dec 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
sugar cane farmer protest

उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य घोषित न होने से सोमवार को राजधानी में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने विधानसभा के सामने गन्ना जलाकर अपना विरोध जताया।

विज्ञापन


समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य घोषित हो चुका है लेकिन उत्तराखंड सरकार गन्ना किसानों की समस्याओं के प्रति कतई गंभीर नहीं है।

हरिद्वार से दून पहुंचे किसानों ने विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गन्ने की फसल तैयार है, लेकिन चीनी मिलें शुरू नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं किसानों के गन्ने का बकाया भी भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर
उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि गन्ने का मूल्य घोषित न होने से लोग अपनी फसल औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। वहीं इससे गेहूं की बुआई में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी गई कि शीघ्र गन्ने का मूल्य घोषित कर मिलें शुरू न की गईं तो किसान ट्रॉलियों के साथ दून की सड़कों पर जाम लगाएंगे।

इसके बाद किसानों ने गन्ना मूल्य साढ़े तीन सौ रुपये घोषित करने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संदीप खटाना, सिद्धार्थ बंसल, चौधरी जगपाल सिंह, महेंद्र सिंह, शक्ति सिंह सैनी, संजय सैनी, प्यारे लाल, सुरेंद्र सिंह, योगेश आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed