{"_id":"25f749c2513e5458b827c8d4297a7f37","slug":"sufi-singer-indira-nayak","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कार्यक्रम छोड़ दूंगी, लेकिन वोटिंग नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कार्यक्रम छोड़ दूंगी, लेकिन वोटिंग नहीं’
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 Apr 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के कई देशों में सूफी संगीत की मिठास घोल चुकी गायिका इंदिरा नायक लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2014 में मतदान के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
हर नागरिक का अधिकार और दायित्व
दून में एक कार्यक्रम के लिए पहुंची इंदिरा ने युवाओं से चुनाव में अच्छे प्रत्याशी चुनने के साथ मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट हर नागरिक का अधिकार और दायित्व है।
विज्ञापन
वह कार्यक्रम छोड़ सकती हैं, लेकिन वोटिंग नहीं। शनिवार को दून क्लब में लाइव कार्यक्रम देने आई इंदिरा से अमर उजाला ने बातचीत शुरू की तो अपनी संगीत साधना के बजाय उनका फोकस चुनाव पर रहा।
विज्ञापन
जरूर करना मतदान
बातचीत की शुरुआत ही चुनावी चर्चा से हुई। कहा कि वह और उनका पूरा परिवार हर बार मतदान करने जरूर जाता है। देश को आगे बढ़ाना हर नागरिक का जिम्मा है और इसका जरिया मतदान ही है।
बातचीत के दौरान इंदिरा ने इस संवाददाता से ही पूछ लिया, ‘क्या आप वोट देंगे?’ हालांकि, जवाब मिलने से पहले ही वह फिर बोलीं, ‘आई एम वेरी मच एक्साइटेड।’
इंदिरा ने बताया कि वह मुंबई में रहती हैं। वहां 24 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इस तारीख पर कुछ कार्यक्रम होने थे, लेकिन उन्होंने सब कैंसल कर दिए हैं। बताया कि जल्द ही वह मतदान के लिए मुंबई जा रही हैं।