{"_id":"5b1bb06564290e01ae6188bf1c68ed35","slug":"sucess-story-of-javelin-thrower-poonam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभावों में पलकर, छू लिया शिखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभावों में पलकर, छू लिया शिखर
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 05 Dec 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुनर किसी सुविधाओं और संसाधनों का मोहताज नहीं होता है। दृढ़ इच्छा और मजबूत हौसले हुनर को शिखर तक जरूर पहुंचाते हैं, फिर भले ही वह अभावों से निकल कर आया हो। यह साबित कर दिखाया है कोटद्वार के झंडीचौड़ की पूनम बाला ने।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में नाम रोशन
हल्द्वानी में हुई राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूनम ने सबसे दूर भाला फेंक कर न सिर्फ गोल्ड मेडल अपने नाम किया बल्कि कोटद्वार सहित जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।
विज्ञापन
पूनम की इस कामयाबी से जहां उसके माता पिता फूले नहीं समा रहे हैं, वहीं शिक्षक भी गदगद हैं।
हल्द्वानी में दो से चार दिसंबर तक हुई उत्तराखंड प्रादेशिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झंडीचौड़ कोटद्वार की कक्षा दसवीं की छात्रा पूनम ने भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
झंडीचौड़ पश्चिमी निवासी पूनम के पिता उत्तम सिंह राजमिस्त्री का काम करते हैं। मां सुशीला देवी गृहणी है।
घर की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि खेल कूद के लिए बेहतर संसाधन जुटाए जा सकें। स्कूल में जितना खेला वही काफी है।
पूनम की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश प्रसाद उनियाल और कोच कृष्ण कुमार खरक्वाल ने खुशी व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। साथ ही नेशनल की तैयारी के लिए जुट जाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता से पहले हो गई थी चोटिल
कोच खरक्वाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जाने से कुछ दिन पहले पूनम के घुटने में चोट लग गई थी। जिसके बाद उसने प्रतियोगिता में जाने में असमर्थता व्यक्त की। साथ ही उसके परिजनों ने भी अनइच्छा जाहिर की थी।
लेकिन उन्होंने पूनम सहित उसके परिवार को इसके लिए काफी समझाया। बहुत प्रेरित करने के बाद पूनम प्रतियोगिता में जाने के लिए तैयार हुई।
झारखंड में होगी नेशनल स्तर की प्रतियोगिता
पूनम का चयन अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता ने झारखंड में होना है। हालांकि अभी इसकी तिथि तय नहीं हुई है।
नेशनल के लिए प्रशिक्षण शुरू
कोच के नेतृत्व में पूनम ने अब नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कोच खरक्वाल ने बताया प्रशिक्षण के लिए जरूरी समान मंगा दिया है। जल्दी पूनम का प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।