फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   success stroy of neera.

इस बेटी के संघर्ष से आपके हौसले को मिलेगी उड़ान

Sun, 26 Apr 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Apr 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
success stroy of neera.

वर्ष 1990 में जब हाईस्कूल पास किया तो पिता सत्यप्रसाद शर्मा के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच आईं। बोले-‘बेटा, अगर ज्यादा पढ़ेगी तो तेरे लिए पढ़ा-लिखा लड़का भी ढूंढना पड़ेगा।’

विज्ञापन


नीरा ने पिता की चिंता समझ स्कूल छोड़ दिया। लेकिन हौसला कम न हुआ। प्ले स्कूल में छह साल तक पढ़ाया। फिर सुनील तिवाड़ी से शादी हो गई। उनकी टेलरिंग की दुकान थी। यह इत्तेफाक था कि सुनील भी हालात की वजह से अधिक पढ़ नहीं पाए थे।
विज्ञापन


यह दुख उन्हें भी सालता था, वह मेरी इच्छा समझ गए और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। ससुराल वाले पक्ष में नहीं थे, लेकिन पति की प्रेरणा से हौसले बुलंद थे। स्कूल छूटने के नौ साल बाद पढ़ाई का सिलसिला फिर शुरू हुआ। राजकीय कन्या इंटर कालेज राजपुर रोड में इंटर में प्रवेश लिया। उस वक्त तक एक बेटा और बेटी हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज वरिष्ठ हिंदी अधिकारी के पद पर है नीरा

success stroy of neera.

जब पढ़ती तो एक बच्चे को पीठ पर रख लेती और दूसरे बच्चे के झूले की रस्सी पैरों के अंगूठे में बांधती और हिलती रहती। इसी दौरान ट्यूशन पढ़ाने के साथ एक कोचिंग सेंटर भी खोला था। पंडितवाड़ी में एक स्कूल भी खोला जिससे कम फीस में अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा गरीब बच्चों को मिल सके।

अंग्रेजी से एमए कर लिया तो राजकीय पॉलीटेक्निक सहिया में गेस्ट लेक्चरर हो गई पर पढ़ाई जारी रखी। राजनीति विज्ञान में एमए किया। सेंट्रल स्कूल, ओएनजीसी, आईटीबीपी में स्पोकन इंग्लिश टीचर रही।

कई जगह अनुवादक का काम करती रही। इग्नू से अनुवादक का पीजी डिप्लोमा लिया। इस समय मैं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में वरिष्ठ हिंदी अधिकारी के पद पर हूं।

प्रोफाइल
नाम- श्रीमती नीरा तिवाड़ी
निवासी- मकान नंबर-141, पंडितवाड़ी फेज 2, देहरादून
शिक्षा- परास्नातक (अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान), अनुवादक का पीजी डिप्लोमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed