{"_id":"a4c84c59cc11ad71dd37184eccbc1607","slug":"sub-inspector-result-again-ready-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा भर्ती रिजल्ट फिर से तैयार, हुआ ये बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा भर्ती रिजल्ट फिर से तैयार, हुआ ये बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में दारोगा की सीधी भर्ती परीक्षा का अंनतिम रिजल्ट खामियां दूर कर फिर से तैयार हो गया है। प्रत्यावेदनों का निस्तारण करने के साथ आरक्षण रोस्टर लागू हो गया है।
विज्ञापन
अब सिर्फ आला अफसरों की हरी झंडी का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि किसी अभ्यर्थी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।
आरक्षण रोस्टर फिर से लागू
सिविल, पीएसी और अभिसूचना के उप निरीक्षकों की सीधी भर्ती में ओबीसी के आरक्षण पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए थे, जो सही साबित हुए है। चयन समिति की जांच पड़ताल में आरक्षण लागू करते हुए चूक पकड़ी गई है।
विज्ञापन
एक सप्ताह से आरक्षण रोस्टर को लेकर माथापच्ची चल रही थी। सोमवार को कई दौर की बातचीत के बाद रिजल्ट को फाइनल कर दिया गया।
...तो रिजल्ट है तैयार
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट तो तैयार है, लेकिन आला अफसरों की हां-ना के बाद ही इसे जारी किया जाएगा।