{"_id":"4705b94e22b3cbfcb2a39c771f744aa1","slug":"sub-inspector-recruitment-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा बनने के लिए एक और मौका, जल्दी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा बनने के लिए एक और मौका, जल्दी करें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Aug 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में उप निरीक्षकों की सीधी भर्ती के लिए राज्य के युवाओं को आवेदन का एक और मौका मिल गया है। वंचित रह गए अभ्यर्थी 31 अगस्त से 1 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
राज्य में नागरिक पुलिस, अभिसूचना और पीएसी में उप निरीक्षकों के 339 पदों के लिए 27 मई से लेकर 25 जून तक फार्म जमा किए गए थे। अभी तक करीब 42.5 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय में जमा करें आवेदन
अब शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य के युवाओं को एक और अवसर देने के लिए आवेदन पत्र जमा कराने की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
वंचित पुरुष-महिला आवेदक 31 अगस्त से एक अक्तूबर तक एसएसपी कार्यालय में आवेदन जमा करा सकते हैं।
रिजेक्ट फॉर्म वाले भी करें आवेदन
बता दें कि कई युवा 25 जून तक स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण न होने के कारण आवेदन नहीं कर सके थे। इस अवधि में वह भी आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा जिनके फार्म अस्वीकृत हुए थे, वे भी फिर आवेदन कर सकते हैं।