{"_id":"678fe7d5386cd5f5340ae54a","slug":"students-will-study-ai-and-machine-learning-dehradun-news-c-5-1-drn1030-600053-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्र पढ़ेंगे एआई और मशीन लर्निंग का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्र पढ़ेंगे एआई और मशीन लर्निंग का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
IIइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) और टीसीएस आईओएन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इसके तहत छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, नेटवर्क सुरक्षा, सॉफ्ट स्किल्स, डेटा साइंस एवं इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कौशल संपन्न बनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आईटी विभाग, आईटीएम की अध्यक्ष डॉ. दिव्या ध्यानी ने किया। समारोह के मुख्य वक्ता टीसीएस आईओएन के नॉर्थ रीजनल हेड शहनवाज फैजल ने कहा, छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। शैक्षणिक और उद्योग विशेषज्ञों की ओर से व्याख्यान के माध्यम से छात्रों को व्यवहारिक और सैद्धांतिक ज्ञान का मेल मिलेगा। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन निशांत थपलियाल, प्रधानाचार्य डॉ. अंजू गैरोला थपलियाल, रजिस्ट्रार रुचि थपलियाल समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।I