फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students will now get Rs 3,000 every year for professional education Hub and spoke model Uttarakhand news

उत्तराखंड: व्यावसायिक शिक्षा के लिए छात्रों को हर साल मिलेंगे तीन हजार, इसी महीने शुरू होगा हब एंड स्पोक मॉडल

Mon, 11 Sep 2023 09:21 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Sep 2023 09:21 AM IST
सार

केंद्र की ओर से इसके लिए उत्तराखंड के 47 स्कूलों में हब एंड स्पोक मॉडल को मंजूरी दी गई है। सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि इन स्कूलों के आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों को भी इस योजना का लाभ दिया जाए।

विज्ञापन
Students will now get Rs 3,000 every year for professional education Hub and spoke model Uttarakhand news
स्टडी - फोटो : Social media

विस्तार

प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 47 स्कूलों में हब एंड स्पोक मॉडल शुरू होगा। जिससे इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं की व्यावसायिक विषयों की पढ़ाई की राह आसान होगी। योजना के तहत जिन स्कूलों में प्रयोगशाला नहीं है, उन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सरकार प्रयोगशाला तक आने-जाने के लिए हर साल तीन हजार रुपये देगी।

विज्ञापन


जबकि व्यावसायिक प्रशिक्षकों को मानदेय के अलावा हर महीने छह हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। उप राज्य परियोजना निदेशक प्रद्युम्न रावत के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से इस योजना को मंजूरी दी गई है। इसी महीने से राज्य में यह मॉडल शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश में वर्तमान में दो सौ स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन सभी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा की प्रयोगशाला के साथ ही वोकेशनल ट्रेनर हैं। इन सभी स्कूलों में टूरिज्म, एग्रीकल्चर, प्लंबर आदि विभिन्न आठ व्यावसायिक कोर्स चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि इन स्कूलों के आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों को भी इस योजना का लाभ दिया जाए। केंद्र की ओर से इसके लिए उत्तराखंड के 47 स्कूलों में हब एंड स्पोक मॉडल को मंजूरी दी गई है।

वोकेशनल ट्रेनर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगे
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य के जिन 200 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा का कोर्स संचालित किया जा रहा हैं। उन स्कूलों से पांच से सात किलोमीटर की दूरी के अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी अब व्यावसायिक शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। इन स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगे। वहीं आसपास के इन स्कूलों के छात्रों को व्यावसायिक प्रयोगशाला तक जाने के लिए हर साल परिवहन के लिए तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।

यह हैं हब और स्पोक स्कूल

हब स्कूल ऐसे स्कूल हैं, जिनमें व्यावसायिक शिक्षा की प्रयोगशाला हैं। इन स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनर भी हैं। जबकि स्पोक स्कूल, हब स्कूल के पांच से सात किलोमीटर के दायरे के वे स्कूल जिनमें वोकेशनल ट्रेनर नहीं हैं, न ही व्यावसायिक शिक्षा की प्रयोगशाला है। इस योजना से इन स्कूलों के छात्रों को योजना का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand Weather: अगले चार दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, हवाओं के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड के लिए शिक्षा परिषद कार्यकारिणी समिति की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई है। जल्द ही इसे लेकर एक सेवा प्रदाता कंपनी से भी एमओयू होने जा रहा है। इससे राज्य में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। - डॉ. मुकुल कुमार सती, अपर राज्य परियोजना निदेशक ,समग्र शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed