फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students will get GATE free coaching under TEQEP

टीईक्यूईपी के तहत छात्रों को मिलेगी गेट की निशुल्क कोचिंग

Sun, 03 Jan 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Students will get GATE free coaching under TEQEP
देहरादून। सरकारी कॉलेजों के तकनीकी छात्रों के लिए टेक्निकल एजुकेशनल क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम (टीईक्यूईपी) संजीवनी बनता नजर आ रहा है। इस प्रोग्राम के तहत छात्रों के लिए महंगी फीस वाली गेट कोचिंग निशुल्क शुरू की गई है। साथ ही तीसरे वर्ष के छात्रों को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए एम्प्लॉयबिलिटी इन्हैंसमेंट स्किल डेवलपमेंट की भी ट्रेनिंग मिलेगी। महिला तकनीकी संस्थान (डब्ल्यूआईटी) में यह सुविधा शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन

डब्ल्यूआईटी सुद्धोवाला में मेधावी छात्रों को शीर्ष कोचिंग संस्था द्वारा गेट की निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। टीईक्यूईपी के तहत छात्रों के लिए कोचिंग व ट्रेनिंग के खर्चे के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की गई है। इसमें एग्जामिनेशन फीस भी छात्रों को नहीं देनी पड़ेगी। पर्सनैलिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग में छात्रों को इंटरव्यू की तैयारी कराई जाती है। इसके लिए भी केंद्र ने शीर्ष संस्थाओं को चयनित किया है।
विज्ञापन

टीईक्यूईपी के स्थानीय यूनिट के नोडल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार (अकादमिक) ने बताया कि डब्ल्यूआईटी के छात्र गेट की महंगी कोचिंग लेने में समर्थ नहीं थे, लेकिन टीईक्यूईपी के तहत छात्रों को महंगी कोचिंग भी मिल पा रही है। इससे छात्रों के प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिल रहा है। इसके अलावा विश्वस्तरीय लैब भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीईक्यूईपी के तहत तकनीकी उच्च शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए विशेष बजट की व्यवस्था है। इसी के कारण डब्ल्यूआईटी व अन्य सरकारी संस्थानों के छात्रों को महंगी कोचिंग एवं ट्रेनिंग देना संभव हो सका है। छात्र इसका लाभ ले रहे हैं। उनके जीवन में बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं। - प्रो. (डॉ.) मनोज पांडा, राज्य परियोजना प्रशासक, टीईक्यूईपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed