फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students were introduced to the new education policy

Dehradun News: छात्राओं को नई शिक्षा नीति से कराया परिचित

Sat, 18 Jan 2025 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
Students were introduced to the new education policy
साहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरिपुर में नई शिक्षा नीति तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को नई शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण प्रावधानों से परिचित कराना था। शनिवार को आयोजित कार्यशाला में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष रिंकूदास भारती ने छात्राओं को नई शिक्षा नीति से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति बहु-विषयकता और अंतर-विषयकता व रोजगारपरक शिक्षा पर आधारित है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण प्रावधानों को छात्राओं के साथ साझा किया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष रेखा ने नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम पर आधारित परीक्षा प्रणाली संबंधी जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रमिला नैथाणी ने कार्यशाला आयोजन करने के लिए कॉलेज का आभार जताया। इस मौके पर अमृता संगीता नौटियाल आदि उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed