फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students were deprived of admission in colleges due to closure of Samarth portal Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: अंक सुधार परीक्षा देकर उत्तीर्ण तो हो गए पर समर्थ पोर्टल बंद होने से प्रवेश से वंचित रह गए छात्र

Sun, 19 Oct 2025 04:55 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Oct 2025 04:55 PM IST
सार

समर्थ पोर्टल बंद होने से छात्र महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित रह गए।

विज्ञापन
Students were deprived of admission in colleges due to closure of Samarth portal Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट के अनुत्तीर्ण छात्र अंक सुधार परीक्षा देकर उत्तीर्ण तो हो गए, लेकिन समर्थ पोर्टल बंद होने से अब कई छात्र महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित हैं। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंक सुधार परीक्षा के माध्यम से उत्तीर्ण होने का अवसर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इस साल इंटरमीडिएट में 4830 छात्रों और 4324 छात्राओं ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इसमें से 8778 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जिसमें 6695 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुछ छात्र-छात्राओं के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड ने तीन अक्तूबर को अंक सुधार परीक्षा का परिणाम जारी किया था।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण का प्रयास किया, लेकिन पोर्टल खुल नहीं रहा है। जिससे कई छात्र-छात्राओं का महाविद्यालयों में प्रवेश नहीं हो पा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एएस उनियाल बताते हैं कि 16 अक्तूबर की सुबह तक समर्थ पोर्टल खुला था। अब काॅलेज बंद हो गए हैं। किसी छात्र-छात्रा का साल बर्बाद न हो इसके लिए उन्हें मुक्त विश्वविद्यालय से आवेदन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रयास करो, जोखिम उठाओ...स्टार्टअप को IIM काशीपुर देगा 10 लाख, बेहतरीन मौके, जल्दी करें आवदेन

यह है समर्थ पोर्टल

उत्तराखंड में समर्थ पोर्टल मुख्य रूप से उच्च शिक्षा विभाग के लिए एक ऑनलाइन प्रवेश और छात्र प्रबंधन पोर्टल है। यह छात्रों को विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने, पंजीकरण करने और संबंधित शैक्षिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र अपने प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed