फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students submitted a memorandum demanding road improvement

Dehradun News: सड़क सुधारीकरण के मांग को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 Nov 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Students submitted a memorandum demanding road improvement
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने यूजीवीएनएल के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर को जाने वाली सड़क के सुधारीकरण की मांग की गई। बताया कि जर्जर मार्ग के चलते छात्रों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है।बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों ने बताया कि मार्ग की हालत बहुत ही खराब हो रखी है। बताया कि जगह-जगह गड्ढें बने हैं। इसके चलते छात्रों को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया कि बरसात में और भी हालत खराब हो जाती है।
विज्ञापन




सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। दोपहिया वाहन से आने वाले छात्रों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया कि मार्ग निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है। लेकिन, अभी तक इसके टेंडर जारी नहीं हुए है। बताया कि जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। बताया कि शीघ्र मार्ग निर्माण के टेंडर जारी हो जाने चाहिए। ताकि, सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हो सकें।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, महासचिव प्रियांशु चौहान, राहुल तोमर, प्रवीन सुमाण, राहुल, सूरज, रजत नौटियाल, विकेश चौहान, अरुण चौहान, सूरज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed