फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students protest against the dilapidated education

Dehradun News: बदहाल शिक्षा व्यवस्था के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 01 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Students protest against the dilapidated education
पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान, वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डाकपत्थर) में बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं, छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि सुविधाओं के अभाव का सीधा असर उनकी पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। धरने पर बैठे छात्रों ने सबसे पहले विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणामों में आ रही त्रुटियों को जल्द सुधारने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार कपूर ने कहा कि वर्ष 2014-15 में अनुमति मिलने के बावजूद अर्थशास्त्र, जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के पद आज तक सृजित नहीं हुए, जिससे इन विषयों का संचालन शुरू नहीं हो सका। छात्रों ने मांग की कि अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान और गृह विज्ञान में अटैचमेंट के माध्यम से प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाए। इसके साथ ही, स्नातक (कला संकाय) में भूगोल, फाइन आर्ट्स, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, सैन्य विज्ञान और विज्ञान संकाय में कंप्यूटर साइंस शुरू करने की मांग उठाई। स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान व मानव विज्ञान शुरू करने, बीएड पाठ्यक्रम को स्ववित्तपोषित के बजाय पूर्ण सरकारी करने, बीबीए की सीटें बढ़ाने और एलएलबी व एमबीए जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी जोर दिया। छात्रसंघ उपाध्यक्ष नकुल ने कहा कि परिसर में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। नई शिक्षा नीति के तहत जरूरी पुस्तकें और कक्षाओं में बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर तक नहीं है। छात्रों ने महाविद्यालय में सफाईकर्मी और चौकीदार के पद बढ़ाने, शौचालयों की नियमित सफाई कराने तथा खेल मैदान व परिसर में उगी झाड़ियां कटवाने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ सहसचिव खुशी, कोषाध्यक्ष टीना, राहुल तोमर, शुभम तोमर, अरुण चौहान, विक्की पंवार, करिश्मा, प्रियांशी, सृष्टि, आरुषि, प्रवीण, ऋषिका और विकेश सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed