{"_id":"63052aef19bf9d63371edbac","slug":"students-move-ahead-in-life-by-developing-scientific-thinking-vikas-nagar-news-drn4207148118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञाऋ7सोच को विकसित करके जीवन में आगे बढ़ें छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञाऋ7सोच को विकसित करके जीवन में आगे बढ़ें छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
गुरु राम राय इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के विज्ञान के युग में छात्र-छात्राओं को अपनी वैज्ञानिक सोच को विकसित करने पर ध्यान देने की जरूरत है।
सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर आयोजित गोष्ठी में दून विश्वविद्यालय के डॉ. सुनील नैथानी, ब्लॉक समन्वयक निर्मल रावत, सह समन्वयक पवन कुमार शर्मा ने कहा कि तकनीक के मौजूदा युग में विश्व तेजी के साथ बदल रहा है। मोबाइल, इंटरनेट के युग में तकनीक के जानकारों के लिए हर एक कार्य बेहद आसान होता जा रहा है। इसके अलावा शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में भी वैज्ञानिक वातावरण के हिसाब से बड़े परिवर्तन देखने में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने कॅरियर को बनाने के लिए इस प्रकार की तकनीकों के बारे में पूर्ण रूप से जागरूक बनने की आवश्यकता है।
गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले दून पब्लिक स्कूल अंबीवाला के छात्र केशव भट्ट प्रथम, गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर की छात्रा सृष्टि द्वितीय व शहीद सत्येंद्र चौहान अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई की छात्रा दीक्षा तृतीय स्थान पर रही। गोष्ठी के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान रविंद्र, दीपांजलि जुयाल, दीपक रावत, सुरेंद्र कुमार मदान, नरेश चंद्र कोटनाला आदि मौजूद रहे।