फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   students made road

अपने जज्बे से इन्होंने आपदा को दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 30 Dec 2013 09:48 AM IST
अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी) Updated Mon, 30 Dec 2013 09:48 AM IST
विज्ञापन
students made road

उत्तरकाशी में राजकीय इंटर कॉलेज गुंदियाट गांव के छात्र-छात्राओं ने अपने जज्बे से आपदा को की मात दे दी।

विज्ञापन


जी, हां इन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने छह महीने से बंद पड़ी रामा गांव की सड़क का मलबा साफ करके वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। पुरोला क्षेत्र के रामा गांव की 200 मीटर सड़क छह माह पूर्व आपदा में भूस्खलन से बंद हो गई थी।

गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं
गांव के संपर्क मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए थे। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से सड़क एवं संपर्क मार्ग दुरुस्त करने की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


आखिरकार राइंका गुदियाट गांव के शिक्षक और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मक्खन सिंह नेगी और प्रेम सिंह राणा ने गांव में एनएसएस शिविर लगाकर सड़क खोलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 से 28 दिसंबर तक चले सात दिवसीय शिविर के दौरान कॉलेज के 50 स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारियों के साथ मिलकर बेलचे और फावड़े उठाकर दो सौ मीटर लंबी सड़क का मलबा साफ किया और सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार कर दिया।


स्वयंसेवियों ने रामा से नागपानी, देवीधार से रामा गांव और बेष्टी से कुमठा संपर्क मार्ग भी दुरुस्त किए।

कौन हैं शिक्षक
राजकीय इंटर कॉलेज गुंदियाट गांव में तैनात प्रवक्ता मक्खन सिंह नेगी वर्ष 1997 से 2003 तक मोरी प्रखंड के ब्लाक प्रमुख रहे।

प्रवक्ता प्रेम सिंह राणा सेना शिक्षा कोर में 20 वर्ष तक सेवा देने के बाद तीन साल तक केंद्रीय विद्यालय त्रिपुरा में अर्थशास्त्र के शिक्षक रहे।

आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क और संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगाई। बीडीसी बैठक में भी प्रस्ताव रखा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षक और स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने इस कार्य को अंजाम देकर एक मिसाल पेश की।
- बलवीर सिंह, निवर्तमान ग्राम प्रधान, रामा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed