फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students made greeting and ashes from West Material

छात्रों ने वेस्ट मटीरियल से बनाए ग्रीटिंग और राखियां

Sun, 11 Aug 2019 02:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Students made greeting and ashes from West Material
डीआर स्कूल सोसाइटी लालढांग में आयोजित राखी प्रदर्शनी के दौरान स्टॉलों से राखियों की खरीददारी कर - फोटो : VIKAS NAGAR
डीआर स्कूल सोसायटी लालढांग में राखी और ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। छात्रों द्वारा वेस्ट मटीरियल से तैयार की गई राखियों ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर राखियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें अभिभावकों ने राखियां खरीदकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आशा थापा ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार सदियों से चला आ रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से छात्रों में सृजनात्मकता का विकास होता है। बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से जो धनराशि एकत्र हुई उसे दिव्यांगों की सहायता के लिए दिया जाएगा। इस अवसर पर सपना, शर्मिला, पारुल, आरती, पूजा, प्रियंका, मिनाक्षी, पेमा, ऐश्वर्या, अंजु, वर्षा, अमर प्रताप, अब्दुल खालिक, प्रदीप कपिल, शांति देवी, पिंकी देवी आदि मौजूद रहे। वहीं हरबर्टपुर स्थित ए फर्स्ट स्टेप प्ले स्कूल में भी राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नव्या, खुशी, रुचि, स्मित, उत्कर्ष की बनाई राखी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में प्रबंधक कपिल कुमार शर्मा ने भी राखी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed