{"_id":"6a9734cf363678f86605947d","slug":"students-lock-up-dav-operations-come-to-a-halt-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1056162-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डीएवी में छात्रों ने जड़ा ताला, थम गया कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डीएवी में छात्रों ने जड़ा ताला, थम गया कामकाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों का आक्रोश मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार को प्राचार्य समेत तीन शिक्षकों को करीब सात घंटे तक कक्ष में बंधक बनाए जाने के बाद मंगलवार सुबह छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर धरना देकर कॉलेज में प्रवेश पूरी तरह रोक दिया। इससे शिक्षकों और छात्रों को कॉलेज के बाहर ही रुकना पड़ा और शिक्षण कार्य समेत अन्य गतिविधियां प्रभावित रहीं।
सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र मुख्य गेट पर जुट गए और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि प्राचार्य को कॉलेज के संचालन से जुड़े पर्याप्त अधिकार दिए जाने चाहिए, ताकि छात्रों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।
विज्ञापन
इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए मैदान और सभागार उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगों को भी प्रमुखता से उठाया गया। छात्रों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सड़क पर भी धरना दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।