फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students in the colleges affiliated to the State University

Dehradun News: राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में 50 फीसदी सीटें खाली

Sun, 04 Aug 2024 02:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Students in the colleges affiliated to the State University
Iयूजीसी की गाइडलाइन के तहत प्रवेश के लिए छात्रों को मिले दूसरा मौकाI
विज्ञापन




राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र समर्थ पोर्टल के भंवर जाल में ऐसे फंसे कि मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी प्रवेश नहीं लिया। इसके चलते महाविद्यालयों के सभी पाठ्यक्रमों में 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में किसी भी महाविद्यालय में सीटें खाली न रहे इसको ध्यान में रखते हुए इस बार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने निर्देश देते हुए कहा है कि दाखिले पूरे होने के बाद बची सीटों पर विवि अपने स्तर से प्रवेश कर सकती हैं।



राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधकों का कहना है कि विवि की ओर से यूजीसी की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते छात्रों को प्रवेश के लिए दूसरा मौका नहीं मिल रहा है। एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंसड इंस्टीट्यूटस उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा, यूजीसी का फैसला सराहनीय है। विवि और शासन को इसका पालन करते हुए महाविद्यालयों में प्रवेश को शुरू करना चाहिए। बताया कि बीते साल भी विवि और शासन के नकारात्मक रवैए के चलते बीएड कॉलेजों में सीटें खाली रह गई थीं। लेकिन, इस बार ऐसी स्थित न रहे इसके लिए फिर से राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए दूसरा मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन






I14 जुलाई को पूरी हो गई है प्रवेश की प्रक्रियाI

राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया बीते 14 जुलाई को पूरी हो गई है। शिक्षकों का कहना है कि छात्र समर्थ के फंवरजाल में ऐसे फंसे कि मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी प्रवेश लेने नहीं आए। आलम यह रहा कि महाविद्यालय की ओर से जारी पहली मेरिट लिस्ट के नामांकन पूरे भी नहीं हुए इससे पहले ही दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई। बावजूद इसके छात्र प्रवेश लेने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed