फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students forced to take education in damaged building

क्षतिग्रस्त भवन में शिक्षा ग्रहण करने को छात्र मजबूर

Sat, 28 Sep 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students forced to take education in damaged building
साहिया। कालसी प्रखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनबुआ में पढ़ने वाले छात्रों को डर के साए में शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। बीते एक साल से स्कूल के अग्र भाग में बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त पड़ी है। जिसकी अब तक विभाग ने कोई सुध नहीं ली है। जिस कारण हरदम खतरे का अंदेशा बना रहता है। स्कूल में 65 छात्र अध्यनरत हैं। सुरक्षा दीवार के ढहने से भवन में भी दरारें पड़ गई है। पीटीए अध्यक्ष कृपा ल सिंह पंवार, विरेंद्र सिंह पंवार, जयपाल सिंह पंवखार, चतर सिंह बिष्ट, दिनेश बिष्ट, सियाराम पंवार आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से कई बार सुरक्षा दीवार मरम्मत की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। बरसात के समय अभिभावकों को छात्रों को स्कूल भेजने में भी डर लगता है। जिस भवन के नीचे सुरक्षा दीवार ढही है वहां पर कक्षा छह, सात और आठ की कक्षाएं संचालित होती हैं। वहीं प्रभारी प्रधानाचार्य सुमन सिंह तोमर ने बताया कि सुरक्षा दीवार गिरने से सम्बधित सूचना पूर्व में प्रधानाचार्य को दी जा चुकी है। दैवीय आपदा के तहत तहसील प्रशासन से भी सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की जा चुकी है। एक बार फिर पत्र भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed