{"_id":"5ee7804a30383b6663efb2e63a94b772","slug":"students-federation-secretary-death-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि छात्र महासंघ के सचिव की हादसे में दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि छात्र महासंघ के सचिव की हादसे में दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Mon, 29 Feb 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र महासंघ सचिव आयुष नेगी की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र नेता की मौत से विवि और क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रीकोट शिवालय के समीप घाट पर छात्र नेता का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
रविवार को गढ़वाल विवि के छात्र महासंघ सचिव आयुष नेगी पुत्र यशपाल सिंह नेगी अपने साथी आशीष राणा के साथ बाइक में श्रीकोट से श्रीनगर की ओर आ रहे थे।
बाइक आयुष नेगी स्वयं चला रहे थे। एजेंसी मोहल्ले में एलआईसी कार्यालय के समीप उनकी बाइक हरिद्वार जा रही बस के पिछले टायर के चपेट में आ गई। इससे आयुष का सिर बस से कुचल गया।
विज्ञापन
जबकि बाइक के पीछे बैठा आशीष दूसरी ओर छिटक गया। आयुष ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। आयुष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
छात्र नेता की मौत से विवि व क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रीकोट शिवालय के समीप घाट पर छात्र नेता का अंतिम संस्कार किया गया।
बस चालक मदन मोहन (49) पुत्र मायाराम निवासी दबड़ा लैंसडौन बाजार चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सड़क दुर्घटना में छात्र नेता की मौत की खबर पर बेस अस्पताल के आकस्मिक विभाग में विवि के छात्रों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल, ओएसडी प्रो. डीएस नेगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी, मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, उपनियंता डा. बीपी नैथानी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी, एसडीएम रजा अब्बास, तहसीलदार चौधरी वेदपाल सिंह आदि अस्पताल में मौजूद रहे।
बंद रहेगा विवि परिसर
गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि छात्र महासंघ सचिव आयुष नेगी की मोत विवि के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक घटना के शोक में सोमवार को बिड़ला व चौरास परिसर के साथ ही प्रशासनिक भवन बंद रहेगा। सोमवार सुबह 11 बजे शोक सभा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के सोमवार को प्रयोगात्मक परीक्षा थी वह बाद में होगी।
जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत व पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी, समाज सेवी मोहनकाला ने छात्र नेता आयुष नेगी की मौत पर शोक जताया है।