{"_id":"66662ab63046f45680014074","slug":"students-federation-demanded-re-conducting-of-neet-exam-dehradun-news-c-5-1-drn1031-431479-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग की
विज्ञापन
उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नीट की परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने नीट का एग्जाम दोबारा करने की मांग की।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में फेडरेशन के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने कहा कि इस वर्ष रिजल्ट में 67 छात्र ऐसे हैं जिनको 720 में से 720 में से अंक आए। जबकि नीट के इतिहास में चार से ज्यादा अभ्यर्थियों के कभी पूरे अंक नहीं आए। टोडरिया ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं वैसे ही चरमराई हैं। अगर नीट परीक्षा में पैसे देने वाले अभ्यर्थियों का चयन होता है तो मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा।
मीडिया प्रभारी प्रांजल नौडियाल ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा के हर स्तर पर हुई धांधली हुई है। बी वाइज क्लासेस के शिक्षक नितिन उपाध्याय ने कहा कि पिछली बार 615 अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 22,000 थी, लेकिन इस बार 615 अंक लाने वालों की संख्या 65000 है। इतनी बड़ी संख्या में एक अंक लाना एनटीए की ओर से आयोजित परीक्षा की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। नीट अभ्यर्थी आदित्य पंवार ने कहा कि उसका यह तीसरा वर्ष है जब उसने यह परीक्षा दी। परीक्षा में धांधली होने के बाद मनोबल टूट चुका है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद काला, छात्र नेता आयुष ध्यानी मौजूद रहे।