फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students displayed talent and energy on the second day

Dehradun News: स्पोर्टथलॉन में छात्रों ने किया प्रतिभा और ऊर्जा का प्रदर्शन

Sat, 09 Mar 2024 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students displayed talent and energy on the second day
I400 मीटर बालक एवं बालिका दौड़ में स्कूल ऑफ लॉ की टीम विजयीI
विज्ञापन




आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित स्पोर्टथलॉन के दूसरे दिन छात्रों ने प्रतिभा और ऊर्जा का प्रदर्शन दिखाया। शुक्रवार को दिन की शुरुआत वॉलीबाल मैचों से हुई, जिसमें बालिका और बालक वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही एथलेटिक्स, रस्साकशी, गोला फेंक, लंबी कूद और डिस्कस थ्रो में छात्रों ने अपना हुनर दिखाया।

वॉलीबाल वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (पीजी) विजय हुआ। जिसमें एमबीए के छात्र हर्ष चौहान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (पीजी) ने स्कूल ऑफ लॉ को हराया। एथलेटिक्स में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई, जिसमें 100 मीटर वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (यूजी) ने स्कूल ऑफ लॉ को हराया। 200 मीटर की दौड़ में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (यूजी) ने स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट पर विजय हासिल की।
विज्ञापन




400 मीटर वर्ग के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में स्कूल ऑफ लॉ की टीम विजय रही। रस्साकसी में बालक वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (पीजी), शॉट पुट में बालक वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (पीजी) का दबदबा रहा। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (यूजी) ने लंबी कूद में कौशल दिखाते हुए बालक वर्ग में स्कूल ऑफ लॉ को हराया। जबकि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (पीजी) ने बालिका वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में स्कूल ऑफ लॉ की टीम विजय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed