फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students denied admission in higher education will get last chance

Dehradun News: उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित छात्रों को मिलेगा अंतिम मौका

Mon, 26 Aug 2024 01:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:44 PM IST
विज्ञापन
Students denied admission in higher education will get last chance
I
विज्ञापन

IIविभागीय मंत्री ने दिए आदेश, 27 से एक बार फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल
I
I

I
Iविभिन्न कारणों से प्रवेश से वंचित छात्र पांच सितंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण
I
I
I
I
I
I उच्च शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कारणों से प्रवेश लेने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को प्रवेश का आखिरी मौका मिलेगा। इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री की ओर से दोबारा समर्थ पोर्टल को खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब छात्र 27 अगस्त से पांच सितंबर तक पुनः समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर प्रवेश ले सकेंगे।
I
Iउच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद, सीबीएसई एवं अन्य बोर्डों की सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश से वंचित एवं अन्य कारणों से प्रवेश न ले पाने वाले छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दिया जाएगा। प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से किसी भी युवा को वंचित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य विश्वविद्यालयों के परिसरों एवं उनसे संबद्ध समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश हो सकेंगे। इसके लिए 27 अगस्त से 5 सितंबर तक दोबारा समर्थ पोर्टल खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iउन्होंने बताया कि राजकीय विश्वविद्यालयों में एकरूपता लाने के लिए विगत वर्ष समर्थ गवर्नेंस पोर्टल को लागू किया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में मानक अनुसार आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं और सीटें भरने के चलते छात्र प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। उन महाविद्यालयों में सांध्यकालीन कक्षाओं का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
एक लाख ने कराया पंजीकरण, 57 हजार छात्रों ने लिया प्रवेशI
I
I
I
Iपंजीकरण कराने के बाद 43 प्रतिशत छात्रों का नहीं हुआ दाखिलाII
I
Iसमर्थ पोर्टल के जरिए शैक्षिक सत्र 2024-25 में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर अब तक एक लाख 925 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या 57 हजार 575 रही है। वहीं, पंजीकरण कराने वाले 43 प्रतिशत छात्रों का प्रवेश नहीं हुआ है।

I
I
I
Iवर्तमान सत्र में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कुल 76030 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इसके तहत कुमाऊं विश्वविद्यालय में 31101, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय 31326 एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में 13603 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए कुल 24895 छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय में 12249, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय 8193 एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में 4453 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने बताया कि कुल पंजीकरण के सापेक्ष अब तक परास्नातक कक्षा के लिए 9324 एवं स्नातक में 48251 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article