{"_id":"64d147f23855c0b9110747a4","slug":"students-created-ruckus-by-locking-the-entrance-of-pandit-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-218751-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आंदोलित छात्रों ने कॉलेज गेट पर लगाया ताला, जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आंदोलित छात्रों ने कॉलेज गेट पर लगाया ताला, जमकर किया हंगामा
विज्ञापन
नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे समझाने
संयुक्त शिक्षा निदेशक से फोन पर बात कराने के बाद दो दिन के लिए धरना स्थगित
पीजी कक्षाओं का संचालन सहित अन्य मांगों को लेकर पांच दिन से धरने पर बैठे थे छात्र
छात्र-छात्राओं ने पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर तहसीलदार और थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया। महाविद्यालय प्रशासन ने नाराज छात्रों की फोन पर संयुक्त शिक्षा निदेशक से बात कराई। उसके बाद छात्रों ने दो दिन के लिए धरना स्थगित करने की घोषणा की।
महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं का संचालन कराए जाने, विषयवार शिक्षकों की संख्या को पूरा करने, जौनसार बावर क्षेत्र के स्कूल-काॅलेजाें की अव्यवस्थाओं को ठीक किए जाने की मांग को लेकर छात्र पांच दिन से धरना पर बैठे हैं। सोमवार को छात्रों ने आक्रोश रैली व महाविद्यालय में तालाबंदी का एलान किया था।
सुबह महाविद्यालय खुलने के समय छात्रों ने मुख्य द्वार पर ताला डालकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर नायब तहसीलदार ग्यारूदत्त जोशी, थाना प्रभारी आशीष रवियान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की पहल पर महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंद उनियाल से बात कराई।
विज्ञापन
आनंद उनियाल ने छात्रों से दो दिन का समय मांगा है। जिसके चलते छात्राें ने अपना आंदोलन दो दिन के लिए स्थगित कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य जोशी व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रमेश रावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन के भीतर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह फिर से महाविद्यालय में तालाबंदी करेंगे और आक्रोश रैली का आयोजन करेंगे। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अजंना श्रीवास्तव को सौंपा।
महासचिव की बिगड़ी तबीयत
आंदोलन के दौरान छात्रसंघ की महासचिव शिवानी शोक्टा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे आंदोलित छात्र चिंतित हो गए। शिवानी को तुरंत राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।