फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students are carrying sticks to school due to fear of leopard Kotdwar Uttarakhand news in hindi

Kotdwar News: गुलदार की दहशत...डंडा लेकर स्कूल जा रहे हैं छात्र, सुरक्षा को लेकर अभिभावक और शिक्षक चिंतित

Sat, 04 Oct 2025 05:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/एकेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/एकेश्वर। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Oct 2025 05:02 PM IST
सार

कोटद्वार के कुछ इलाकों में गुलदार की दहशत हैं, जिस कारण बच्चे डंडा लेकर स्कूल जा रहे हैं। स्कूल आते वक्त तीन गुलदार दिखाई दिए जाने के बाद अभिभावक और शिक्षक चिंतित हैं।

विज्ञापन
Students are carrying sticks to school due to fear of leopard Kotdwar Uttarakhand news in hindi
गुलदार की दहशत के कारण हाथ में डंडा लेकर स्कूल जाते बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एकेश्वर और पोखड़ा ब्लॉक की सीमा पर स्थित इंटर कॉलेज संगलाकोटी के छात्र-छात्राएं इन दिनों गुलदार (तेंदुआ) की दहशत के कारण डंडे लेकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। दोनों ब्लॉकों से पढ़ने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक और शिक्षक चिंतित हैं।

विज्ञापन


पोखड़ा ब्लॉक के मयलगांव निवासी छात्रों आभा, इशिता, राधिका, आदर्श और प्रिंस ने बताया कि 29 सितंबर को स्कूल आते वक्त उन्हें जूनिसेरा के पास तीन गुलदार दिखाई दिए थे। छात्रों ने बताया कि इससे पहले कि गुलदार उन पर हमला करता उन्होंने शोर मचा दिया और गांव की ओर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से ही छात्र-छात्राएं रोज हाथों में डंडा लेकर स्कूल आ-जा रहे हैं। अभिभावक भी उन्हें आधे रास्ते तक छोड़ने आते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय रावत ने बताया कि गुलदार दिखने के बाद बच्चे सहमे हुए हैं और स्कूल आने से कतरा रहे हैं जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। विद्यालय में एकेश्वर ब्लॉक केहलूणी, कांडई, भैड़गांव, रिटेल, संगलाकोटी, सीमी, सिरसोड़ा, नरस्या, हरकोट, कोयलगांव, मंजी तथा पोखड़ा ब्लॉक के मयल गांव, बांसई, बोरगांव, कुण्जखाल, मालकोट, कनोठाखाल, गवाणा, गुरिंड के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  पेपर लीक मामला; चालाक सुरेंद्र ने फर्जीवाड़ा तो किया मगर भूल गया कि अब यूए नहीं यूके है उत्तराखंड

प्रधानाचार्य ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग के पोखड़ा और दमदेवल रेंज कार्यालयों को दे दी गई है। शिक्षकों और अभिभावकों ने शासन-प्रशासन व वन विभाग से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने की तत्काल मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed