{"_id":"faf5ba3f29fa74280f6ce693b2cfba7b","slug":"studente-beaten-by-tacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की बेरहमी से अस्पताल पहुंचा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की बेरहमी से अस्पताल पहुंचा छात्र
अमर उजाला, विकासनगर
Updated Wed, 29 Jan 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर में छात्र की शरारत से गुस्साए शिक्षक ने उसकी ऐसी पिटाई कर दी कि वह बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
उचित कार्रवाई का आश्वासन
इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने स्कूल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची बेसिक शिक्षा अधिकारी उमा पंवार ने शिक्षकों और छात्रों से जानकारी ली और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पढ़ें, नए सीएम पर विधायकों का मन टटोलने आएंगे आजाद!
विज्ञापन
बताते हैं कि मंगलवार को राजकीय हाईस्कूल अंबाड़ी में सुबह की प्रार्थना चल रही थी। इसी दौरान छात्र चांदबाबू निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ शरारत कर रहा था। इससे गुस्साए व्यायाम शिक्षक ने चांदबाबू की पिटाई कर दी। इससे वह बेसुध होकर गिर गया।
विज्ञापन
पढ़ें, 'मेरी शादी हो जाती तो इतना नहीं लिख पाता'
इससे अन्य शिक्षकों में हड़कंप मच गया। पानी पिलाने के बाद भी छात्र को होश नहीं आया तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी चिकित्सालय ले जाया गया।
पढ़ें, मुसीबत में हों तो मोबाइल को दें झटका, बच जाएंगे आप
चिकित्सकों ने परिजनों को सिटी स्कैन कराने की सलाह दी है। बाद में नाराज अभिभावक स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। हंगामा बढ़ता देख आरोपी शिक्षक मौके से भाग गया।
बीईओ द्वारा मामले की जांच
पीड़ित छात्र के पिता खुर्शीद ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की बात कही है। बीईओ पंवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि घटना के समय वह मौके पर नहीं थे। मामले की जांच करके कार्रवाई करेंगे।