{"_id":"f4b83b49480baf3e7ddf6938f262ece7","slug":"student-want-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क के लिए डांटा तो मांगी एक करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमवर्क के लिए डांटा तो मांगी एक करोड़ की रंगदारी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Feb 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में एक महिला शिक्षक को होमवर्क न करने पर छात्र को डांटना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
पढ़ें, छेड़छाड़ प्रकरणः ऐसे हुई थी हरक की युवती से मुलाकात
छात्र ने शिक्षिका के मोबाइल पर कॉल कर एक करोड़ की रंगदारी मांग डाली। यही नहीं, पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नंबर सर्विलांस पर लगा तो भेद खुल गया।
विज्ञापन
पढ़ें, पंचायत में पद चाहिए तो मायके जाना होगा
विज्ञापन
जीएमएस रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में नवीं के छात्र को बुधवार को उसकी क्लास टीचर ने डांट दिया था। छात्र को यह नागवार गुजरा। गुरुवार सुबह उसने अपने एक परिचित का मोबाइल मांगा और शिक्षिका के नंबर पर कॉल कर डाली।
पढ़ें, नागफनी, उत्तराखंड को बना सकती है धनी
आवाज बदलकर उसने टीचर से एक करोड़ रुपए का जुगाड़ करने के लिए कहा। रुपए न देने पर अपहरण की भी धमकी दी। फोन रखने से पहले उसने कहा कि अगर पुलिस के पास गई तो गोली खाने के लिए तैयार रहना।
पढ़ें, अब देहरादून से पहले ही रुक जाएंगी ट्रेन
घबराई शिक्षिका ने अपने पिता को पूरी बात बताई। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। कुछ देर बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
पढ़ें, 4 मई को खोले जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
पूछताछ में सारा मामला खुल गया। बाद में टीचर के पिता ने छात्र के भविष्य को देखते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया।