फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Union Week was organized in DAV College. State

युवा शक्ति ही समाज और देश को दिशा देने का सबसे बड़ा औजार : माहरा

Sun, 10 Mar 2024 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Student Union Week was organized in DAV College. State
Iडीएवी कॉलेज में छात्रसंघ सप्ताह का आयोजन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं से किया संवादI
विज्ञापन




डीएवी काॅलेज में छात्रसंघ सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्रों से कहा कि डीएवी कॉलेज का गौरवशाली इतिहास है। यह एक लंबी विरासत का संवाहक है।



माहरा ने कहा कि आज देश जिस दौर से गुजर रहा है एक संवेदनशील नागरिक होने के नाते जितनी चिंता उन्हें है युवाओं को उससे कहीं अधिक होगी। देश की युवा शक्ति ही समाज और देश को नई दिशा देने का सबसे बड़ा औजार है। वह अगर चाहे तो इस देश की सारी रूपरेखा बदल सकती है। अपने हौसले और जज्बे से समाज में फैली विसंगतियों, असमानता, अशिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, अपराध आदि बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंक सकती है।
विज्ञापन


कहा कि आज की युवा शक्ति कल का भविष्य है। इतिहास साक्षी है कि जब जब युवा उठ खड़ा हुआ है विश्व में बदलाव आया है। शायद आज की युवा पीढ़ी को अपनी इस शक्ति का अंदाजा नहीं है। आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। पढ़े-लिखे 20 करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं। उनके हाथ में डिग्री है लेकिन काम नहीं है। सरकारी नौकरियों पर ताला लगा है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, मुख्य संगठक सेवादल हेमा पुरोहित, दिवाकर दुबे, राकेश नेगी, विनीत भट्ट बंटू, रितेश छेत्री, डीएवी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुज शाह, महासचिव सुमित कुमार, कोषाध्यक्ष जागृति गोसाईं, सह सचिव चंद्रशेखर सहित कॉलेज प्राचार्य सुनील सिंह, सत्यव्रत त्यागी, एमएम सप्पल और अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed