फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Union Election in Uttarakhand Held today results declared after counting of votes in evening

Student Union Election: उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव आज, शाम को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम

Sat, 27 Sep 2025 10:05 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Sep 2025 10:05 AM IST
सार

उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प हो गया है। यहां 4756 छात्राएं और 4285 छात्र अपने वोट का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
Student Union Election in Uttarakhand Held today results declared after counting of votes in evening
छात्र संघ चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साल भर के अंतराल के बाद शनिवार को प्रदेश भर के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव होंगे। शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। शहर के चार अशासकीय और दो शासकीय महाविद्यालयों में चुनाव के लिए छात्रों में भारी उत्साह है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद पर मुकाबला भले त्रिकोणीय हो गया लेकिन इस पद के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच सीधी टक्कर होगी।
विज्ञापन


यहां 4756 छात्राएं और 4285 छात्र अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इनके लिए कुल 16 बूथ बनाए गए हैं। इसमें आठ छात्राओं के लिए और आठ छात्रों के लिए रहेंगे। जबकि डीबीएस (पीजी) कॉलेज में छह पदों के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनके लिए कुल 1588 छात्र-छात्राएं अपने वोट का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव: डीयू के अध्यक्ष पहुंचे डीएवी, रैली निकाल किया प्रचार
Trending Videos

उधर एमकेपी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष समेत कुल छह पदों के लिए 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनके लिए कुल 1358 छात्राएं वोट करेंगी। महाविद्यालय में चार कमरों में वोटिंग बूथ बनाए गए हैं।

उधर राज्य विवि से संबद्ध राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर और राजकीय महाविद्यालय में 1071 छात्र-छात्राएं 12 प्रत्याशियों के लिए वोट करेंगे। महाविद्यालय के चार कक्षों में बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed