{"_id":"5d78bb598ebc3e0172326077","slug":"student-union-election-2019-students-disillusionment-from-union-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनावों से हो रहा मोह भंग, कई जगह मत प्रतिशत गिरा, कहीं ढूंढे नहीं मिले प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनावों से हो रहा मोह भंग, कई जगह मत प्रतिशत गिरा, कहीं ढूंढे नहीं मिले प्रत्याशी
Wed, 11 Sep 2019 02:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
दीपक सिंह नेगी, अमर उजाला, हल्द्वानी
दीपक सिंह नेगी, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:51 PM IST
सार
- 151 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए कुमाऊं के छह जिलों में
- 33 कॉलेजों में से अध्यक्ष पद पर ही 17 का निर्विरोध निर्वाचन
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में लगे छात्र
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रसंघ चुनाव अब पहले जैसा नहीं रहा। कभी छात्र हितों के लिए लड़ा जाने वाला यह चुनाव अब धनबल और राजनीति की भेंट चढ़ गया है। छात्र नेताओं में भी पहले जैसी जीवटता देखने को नहीं मिलती। यही वजह है कि अब छात्र भी वोट और सपोर्ट में कोई खास रुचि नहीं ले रहे हैं। इस बार छात्रसंघ चुनाव में मत प्रतिशत गिरने के साथ ही कुमाऊं के कॉलेजों में डेढ़ सौ से अधिक प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन
इस बार के छात्रसंघ चुनाव से एक बात स्पष्ट है कि छात्र कॉलेज में राजनीति से परहेज करने लगे हैं। सोमवार को संपन्न छात्रसंघ चुनाव पर गौर करें तो 151 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। कुमाऊं के 33 कॉलेजों में से अध्यक्ष पद पर ही 17 का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। चौखुटिया में छात्रसंघ के निर्विरोध निर्वाचन पर छात्रों ने कहा कि चुनाव से पढ़ाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
कुमाऊं का हाल
पद निर्विरोध निर्वाचन
अध्यक्ष 17
उपाध्यक्ष 17
छात्रा उपाध्यक्ष 21
सचिव 17
कोषाध्यक्ष 20
विवि प्रतिनिधि 19
छात्रसंघ के कई पद खाली
राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज और चौखुटिया में नामांकन नहीं होने से छह पद खाली हैं। गणाईगंगोली में उपाध्यक्ष, बाजपुर में कला संकाय प्रतिनिधि का पद रिक्त हैं। नैनीताल में भी कला और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी ने नामांकन नहीं कराया। इसके अलावा मानिला और स्याल्दे महाविद्यालय में भी छात्रसंघ के कई पद खाली रह गए।
विज्ञापन
मनोनीत करना पड़ा छात्रसंघ
किसी के चुनाव नहीं लड़ने पर राजकीय महाविद्यालय मासी में छात्रसंघ पदाधिकारियों को मनोनीत कर किया गया। वहीं, राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में सर्वसम्मति से छात्रसंघ का चुनाव हुआ।
कोई नहीं भाया तो नोटा दबाया
चंपावत में 57, पिथौरागढ़ में 737, हल्द्वानी में 271 मत नोटा को मिले।
वोटिंग में कंजूसी
पिछली बार की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत गिरा है। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में महज 35 फीसदी ही मतदान हुआ। कभी यहां 70 प्रतिशत से अधिक मतदान होता रहा है। वहीं रुद्रपुर कॉलेज में भी पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार मतदान में पांच फीसदी गिरावट दर्ज की गई। महिला कॉलेज हल्द्वानी में भी सिर्फ 43.56 वोटिंग हुई।
नैनीताल जिले में निर्दलियों का दबदबा
कॉलेज अध्यक्ष संगठन
एमबीपीजी हल्द्वानी राहुल धामी निर्दलीय
एलबीएस हल्दूचौड़ दीपक शर्मा निर्दलीय
पतलोट कॉलेज लक्ष्मण सिंह निर्दलीय
दोषापानी कॉलेज संजय सिंह (निर्विरोध) निर्दलीय
बेतालघाट कॉलेज कविता जलाल निर्दलीय
मालधन कॉलेज बृजेश कुमार निर्दलीय
पीएनजी रामनगर अमित पाल सिंह एनएसयूआई
महिला कॉलेज हल्द्वानी ज्योति आर्या एनएसयूआई
डीएसबी नैनीताल विशाल वर्मा एबीवीपी
कोटाबाग कॉलेज रीता बिष्ट एबीवीपी