{"_id":"f236e9fa41b27c78df48bd10f06fa443","slug":"student-protest-for-teachers-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक तैनाती की मांग पर 9 घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक तैनाती की मांग पर 9 घंटे लगाया जाम
ब्यूरो / अमर उजाला, थराली
Updated Tue, 30 Sep 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने तड़के चार बजे कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग जाम कर दिया। यात्री और सुबह ऑफिस जाने वाले लोग जाम में फंस गए।
विज्ञापन
छात्रों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
लोगों को वाहन छोड़कर पैदल ही निकलना पड़ा। दोपहर एक बजे एसडीएम ने उच्च शिक्षा निदेशालय से फोन पर वार्ता कर शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया तब छात्र माने। छात्रों ने चेतावनी दी यदि 15 दिनों में शिक्षकों ने ज्वाइन नहीं किया तो तहसील कार्यालय में आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिंडर घाटी के एक मात्र सरकारी महाविद्यालय में सिर्फ एक शिक्षक तैनात है। सोमवार सुबह चार बजे छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में छात्रों ने तलवाड़ी में कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग ठप कर दिया।
विज्ञापन
नौ बजे तक यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, पीटीए सहित भारी संख्या में ग्रामीण और छात्र-छात्राएं जमा हो गए। सुबह नौ बजे यहां पहुंचे एसडीएम विवेक प्रकाश ने आंदोलनकारी छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अविलंब शिक्षकों की नियुक्ति पर अड़े रहे।
छात्रों ने कहा कि पिंडर घाटी के इस इकलौते महाविद्यालय में 500 से अधिक छात्र संख्या है, लेकिन यहां मात्र एक शिक्षक तैनात है। बाद में उच्च शिक्षा निदेशालय से एसडीएम ने फोन पर वार्ता की। उन्होंने जानकारी दी कि इतिहास, राजनीतिशास्त्र, गणित, वनस्पति विज्ञान, समाजशास्त्र के शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है जो जल्द ज्वाइन करेंगे।
इस आश्वासन पर छात्रों ने दोपहर एक बजे जाम खोला। प्रदर्शन करने वालों में महासचिव मनोज सती, उपाध्यक्ष दमयंती बिष्ट, कोषाध्यक्ष मुकेश बिष्ट, सचिव प्रकाश, यूआर सुनील बिष्ट, पीटीए के अध्यक्ष शंकर लाल, व्यापार संघ अध्यक्ष खिलाफ सिंह, इंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
पार्ट टाइम शिक्षकों की तैनाती का विरोध
देहरादून में राजकीय शिक्षक संघ ने इंटर कॉलेजों में 8500 पदों पर पार्टटाइम शिक्षकों की नियुक्ति का विरोध शुरू कर दिया है। कुमाऊं मंडल संरक्षक सोहन सिंह माजिला ने कहा कि एलटी से प्रवक्ता के प्रमोशन वाले 50 फीसदी पद खाली हैं। विभाग इन पर प्रमोशन के बजाय पार्टटाइम शिक्षक रखने की तैयारी में है।
इसका विरोध किया जाएगा। माजिला ने कहा कि सैकड़ों एलटी शिक्षक 15-20 साल से एक ही पद पर हैं। पार्टटाइम शिक्षकों की नियुक्ति से भविष्य में एक और आंदोलन शुरू हो जाएगा, क्योंकि पार्टटाइम शिक्षक संगठन बनाकर नियमितीकरण की मांग करने लगेंगे।
कहा कि इससे बेहतर यह होगा कि प्रमोशन देकर खाली होने वाले पदों पर युवाओं को स्थायी नियुक्ति दी जाए।
एक अक्तूबर को तालाबंदी
वरिष्ठ सहायकों के करीब दो सौ पदों की प्रमोशन की सूची जारी न होने से नाराज एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने एक अक्तूबर से अपर शिक्षा निदेशालय कार्यालय में तालाबंदी का ऐलान किया है।
अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि पहले यह सूची 28 जुलाई को जारी होने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।