{"_id":"5b6f049b4f1c1be7258b457a","slug":"student-protest-for-rechecking-of-answer-copy-in-chamba-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दोबारा किए जाने की मांग पर पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दोबारा किए जाने की मांग पर पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएससी छठवें सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरते जाने से आंदोलनरत एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
छात्रों ने निदेशक कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ ही विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान छात्रसंघ महासचिव बृजेश खाती और राहुल रावत पेट्रोल की बोतल लेकर परिसर की छत में चढ़ गए और कुलपति व कुलसचिव को वार्ता के लिए परिसर में बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
छात्रों का आक्रोश देखकर पुलिस भी परिसर में पहुंच गई थी, लेकिन गेट बंद होने की वजह से निदेशक कार्यालय में नहीं जा पाई। परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो. बीके अग्रवाल, प्रो. सुबोध कुमार मैठाणी और पुस्तकालय अध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने छात्रों को समझाने की कोशिश की। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराए जाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन छात्र कुलपति और कुलसचिव को वार्ता के लिए बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही छात्र छत पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन