फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student molested, attacked with a sharp weapon when she protested

कोचिंग में साथ पढ़ने वाले ने छात्रा से की छेड़छाड़, मारा थप्पड़

Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Student molested, attacked with a sharp weapon when she protested
एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ की। आरोप है कि इसका जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया। छात्रा जब चिल्लाई तो उसने धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। आरोपी के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना ईसी रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक छात्रा कोचिंग इंस्टीट्यूट से निकलकर अपना स्कूटर लेने बेसमेंट में बनी पार्किंग में गई थी। जहां पहले से ही उसका साथी छात्र सक्षम खड़ा हुआ था। आरोप है कि उसने छात्रा को रोका और गलत व्यवहार करने लगा। छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया। इस पर सक्षम ने उसके गाल पर थप्पड़ मारा। पीड़िता ने चिल्लाते हुए कॉप्लेक्स के गार्ड को बुलाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान धारदार किसी चीज से छात्रा का हाथ कटा दिया और फरार हो गया। हाथ में गहरा घाव होने पर छात्रा ने दून अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सक्षम जोशी निवासी सहस्रधारा रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed