फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DAV College: Student leaders blocked main road of college and clashed with police

DAV College: छात्र नेताओं ने कॉलेज का मुख्य रास्ता किया जाम, पुलिस से झड़प, प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 23 Aug 2022 12:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 12:58 AM IST
सार

छात्र नेता सुमित कुमार ने कहा कि सिर्फ ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की व्यवस्था से छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
DAV College: Student leaders blocked main road of college and clashed with police
डीएवी कॉलेज में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएवी पीजी कॉलेज में प्रवेश शुल्क प्रक्रिया ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन करने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को छात्र नेताओं ने कॉलेज का मुख्य रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। साथ ही प्राचार्य पर प्रॉस्पेक्टस घोटाले का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान छात्र नेताओं की पुलिस के साथ भी झड़प हुई।

विज्ञापन


छात्र नेता सुमित कुमार ने कहा कि सिर्फ ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की व्यवस्था से छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर के ठीक से काम न कर पाने के कारण छात्र शुल्क जमा नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान मेरिट सूची के अनुसार दाखिले की तिथि निकल जाती है। इसकी वजह से कई छात्र दाखिले से वंचित रह जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस के नाम पर भी घोटाला किया गया है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही जांच पूरी होने तक प्राचार्य को उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज का मुख्य रास्ता जाम कर दिया, जिससे परिसर में परीक्षा देने आए परिक्षार्थियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने रास्ता खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं हटे और इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कार्यवाहक प्राचार्य एसपी जोशी ने बताया कि छात्रों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन ले लिया गया है। कहा कि प्राचार्य डॉ. केआर जैन के अपने स्टैंड हैं। इन स्टैंडों के कारण छात्रों की ओर से प्राचार्य पर दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व महासचिव नीरज चौहान, सुमित श्रीवास्तव, ऋषभ मल्होत्रा, उदित थपलियाल, अंजली चमोली, आकिब अहमद, यशवंत पंवार, हनी सिसोदिया, मनमोहन रावत, शोयेब, दिव्यांशु, अभिषेक ममगाईं आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed