{"_id":"5b4a065a4f1c1b48748b4a6b","slug":"student-leader-git-two-year-imprisonment-for-torn-police-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी तो छात्र नेता को हुई दो साल की कठोर सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी तो छात्र नेता को हुई दो साल की कठोर सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 14 Jul 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर महाविद्यालय के छात्र नेता दीपक बेलवाल को ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने और उसकी वर्दी फाड़ने के मामले में दो साल की कठोर कारावास और बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
जुर्माना अदा नहीं करने पर आरोपी को एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। मामले में जिला न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल ने न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर की निचली अदालत के फैसले को यथावत रखा है। जिला जज ने आईपीसी की धारा 332 के तहत एक वर्ष के कठोर कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड अदा न करने पर छह माह के अतिरिक्त कारावास और धारा 353 के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड और अर्थदंड अदा न करने पर छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुनील खर्कवाल ने पैरवी की।
विज्ञापन
यह था मामला
13 सितंबर 2017 को टनकपुर थाने में तैनात कांस्टेबल नितिन कुमार अपने सहकर्मियों के साथ रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान छात्रनेता दीपक बेलवाल और उसके सहयोगी अंग्रेजी शराब की दुकान के दरवाजे को पीट रहे थे। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो छात्र नेता और अन्य ने कांस्टेबल नितिन के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी थी। इस पर नितिन ने छात्र नेता दीपक बेलवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 332 और 353 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन