{"_id":"399f36f11b7b471891d2f8dc4282cd11","slug":"student-kill-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून की सड़कों पर खूनी खेल जारी है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून की सड़कों पर खूनी खेल जारी है...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Feb 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून की सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे ट्रकों और डंपरों का खूनी खेल जारी है।
विज्ञापन
हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
इस बार एक डंपर ने बाइक सवार छात्र की जान ले ली। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा पाया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'
विज्ञापन
इंद्रानगर, त्रिपुरा निवासी डैनिश डोसामा (19) सुद्धोवाला स्थित दून पीजी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एग्रीकल्चर साइंस का छात्र था। शनिवार सुबह दस बजे डैनिश बल्लूपुर स्थित कमरे से बाइक पर कॉलेज जा रहा था।
विज्ञापन
पढ़ें, 11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'
इस दौरान प्रेमनगर में विकासनगर की तरफ से आ रहा डंपर उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की तरफ तेजी से मुड़ा और छात्र की बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्र काफी दूर जाकर गिरा।
खुद उठकर खड़ा हुआ
हालांकि, छात्र खुद उठकर खड़ा हुआ। उसके हाथ-पैरों में मामूली चोटें आई थीं। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
पढ़ें, पूनम को अपनों ने ही बना दिया 'गुनाहगार'
बाद में हालत बिगड़ने पर उसे सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिर में लगी गुम चोट उसकी मौत का कारण बनी।
पढ़ें, इस आश्रम में होती है भगवान से मुलाकात
डैनिश के भाई देवाशीष ने कैंट थाने में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रविवार दोपहर डंपर चालक बीरबल निवासी ढकरानी को गिरफ्तार कर लिया है।