फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student jump in ganga after Prevented playing PUBG Game in roorkee

पब्जी गेम खेलने से मना किया तो गंगनहर में कूदा 12वीं का छात्र, नहीं लगा कोई सुराग

Tue, 05 Mar 2019 07:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Mar 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
Student jump in ganga after Prevented playing PUBG Game in roorkee

पब्जी गेम खेलने से मना करने पर पिता से नाराज इंटरमीडिएट के छात्र ने घर छोड़ दिया और गंगनहर में छलांग लगा दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रात में ही नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


सुबह जल पुलिस ने भी बोट से गंगनहर में छात्र की घंटों तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, छात्र के इस कदम से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, आजाद नगर निवासी 17 वर्षीय किशोर 12वीं का छात्र है।
विज्ञापन


इस समय उसकी परीक्षाएं चल रही हैं। कुछ दिन पहले छात्र के पिता ने उसे नया मोबाइल खरीदकर दिया था। चाचा के अनुसार, कुछ दिन से उसे ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने की लत लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पिता ने परीक्षा के दौरान गेम खेलने से मना कर उससे मोबाइल ले लिया। साथ ही परीक्षा खत्म होने पर मोबाइल देने की बात कही। इससे नाराज होकर छात्र रात में ही घर से निकल गया। 

उसे जाते देख परिजन भी पीछे-पीछे मनाने के लिए निकले। कुछ दूरी पर वह गणेशपुर पुल पर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने आवाज लगाई तो छात्र ने गंगनहर में छलांग लगा दी।

उसे छलांग लगाते देख परिजनों ने तत्काल गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगनहर में उसकी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह जल पुलिस ने बोट से गणेशपुर पुल से आसफनगर झाल तक घंटों तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि गेम खेलने से इनकार करने पर छात्र के गंगनहर में कूदने की बात सामने आई है। छात्र की गंगनहर में तलाश की जा रही है। उधर, छात्र के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। छात्र के एक भाई और एक बहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed