{"_id":"d9604be8991f4ab8d8a5891451a4d5ee","slug":"student-helps-police-to-break-drug-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्र तोड़ेंगे नशे का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली छात्र तोड़ेंगे नशे का नेटवर्क
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 31 Jan 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजुकेशन हब की पहचान पर लगातार बढ़ते ड्रग हब का दाग साफ करने के लिए देहरादून पुलिस स्कूली छात्रों की मदद लेने वाली है।
विज्ञापन
छात्रों को नकद इनाम भी
पुलिस ऐसा सूचना तंत्र बना रही है, जिसमें स्कूली छात्र पुलिस के आंख, नाक, कान बनेंगे। पुलिस को नशे के तस्करों की सूचना देने वाले छात्रों को नकद इनाम भी दिया जाएगा।
पढ़ें, राहुल की चली तो इंदिरा बनेंगी सीएम
विज्ञापन
दून पुलिस ने पिछले एक साल में 153 मामलों में दो सौ किलो से अधिक चरस, ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थ पकड़े हैं। कई बार नशे के इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं भी पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, गजब, जूता बना मोबाइल चार्जर, बल्ब भी जला
लगभग सभी मामलों में यह बात साफ हुई कि नशे की यह सप्लाई स्कूली छात्रों और हास्टलों में रहने वाले कालेज छात्रों के बीच की जाती है। ऐसे में पुलिस ने छात्रों को ही अपनी मुहिम से जोड़ने की योजना बनाई है।
पढ़ें, उत्तराखंड को 14 साल में मिले 7 मुख्यमंत्री
जल्द ही स्कूली बच्चों को एसएसपी, एसपी सिटी और एसपी देहात का नंबर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद छात्र स्कूल या हास्टल में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि देखने पर सीधे इन अधिकारियों को जानकारी दे सकते हैं।
पढ़ें, सीएम बहुगुणा को मिलता है विधायक से कम वेतन
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि सूचना देने वाले छात्रों का नाम गोपनीय रहेगा। उसे इनाम भी दिया जाएगा। बताया कि फिलहाल सिर्फ नारकोटिक्स मामलों में छात्रों की मदद ली जाएगी। भविष्य में इस सूचना तंत्र को अन्य अपराधों से भी जोड़ा जा सकता है।
छात्रों के लिए जल्द हेल्पलाइन
अगर कोई प्राइवेट इंस्टीट्यूट संचालक किसी छात्र पर दबाव डालकर फाइन वसूलता है तो छात्र पुलिस की स्टूडेंट हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पढ़ें, विदाई के बाद ये होगा बहुगुणा का नया ठिकाना
पुलिस मुख्यालय में जल्द ही यह सेल शुरू होगी, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे। पुलिस शिकायतों पर जांच के बाद कार्रवाई करेगी।