फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student drink wine at school

पढ़ाई की जगह स्कूल में छलक रहे थे जाम

Fri, 13 Dec 2013 12:17 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 13 Dec 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
student drink wine at school

11वीं के चार छात्रों को क्लासरूम में शराब पीते हुए पकड़ लिया गया, जिन्हें स्कूल द्वारा निष्कासित कर दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें, आर्मी लेफ्टिनेंट ने अपनी क्लासमेट की अस्मत लूटी

वहीं, प्रधानाचार्य की सख्ती से गुस्साए आरोपी छात्रों ने डिग्री कॉलेज के छात्रनेताओं के साथ स्कूल में जमकर ऊधम किया।
जगदंबा नगर पानी की टंकी के पास स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल में अगले सप्ताह वार्षिकोत्सव होना है।

कक्षा खाली देख पी डाली शराब
स्कूल में पढ़ाई के साथ ही कार्यक्रम की रिहर्सल भी चल रही है। बताते हैं कि नौ दिसंबर को रिहर्सल के दौरान क्लासरूम खाली होने पर कक्षा 11वीं के चार छात्र सिद्धार्थ ऐरी, विवेक कुमार, चिराग वर्मा और राहुल बिष्ट शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी जब स्कूल प्रशासन को मिली तो चारों छात्रों को क्लासरूम में शराब पीते हुए पकड़ लिया गया। इस पर स्कूल की अनुशासन समिति एवं चीफ प्राक्टर नरेंद्र कुमार ने तत्काल चारों छात्रों को सस्पेंड कर नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, बाबा रामदेव के खाद्य उत्पाद में हुआ बढ़ा 'बदलाव'

साथ ही इस घटना की सूचना छात्रों के अभिभावकों को भी दे दी गई। गुरुवार सुबह छात्रों के अभिभावक प्रधानाचार्य से मिले, लेकिन स्कूल प्रशासन ने ऐसे घटना के बाद चारों छात्रों को स्कूल में वापस लेने से इनकार कर दिया।

बाद में प्रधानाचार्य की सख्ती से गुस्साए आरोपी छात्र अपने समर्थन में एमबी कॉलेज के दर्जनों छात्रनेताओं को लेकर दोपहर में स्कूल पहुंच गए। उन्होंने स्कूल में घुसकर जमकर हंगामा किया। स्कूल प्रशासन का आरोप है कि छात्रों ने नारेबाजी के साथ ही गालीगलौच भी की।


हंगामा करने स्कूल पहुंचे छात्र
प्रधानाचार्य दीपक पॉल ने इसकी सूचना तत्काल भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को दी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, हंगामा करने वाले छात्र जा चुके थे। प्रधानाचार्य पॉल ने बताया कि स्कूल का माहौल खराब करने वाले छात्रों को किसी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा।

दूसरी ओर हंगामा करने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने अनुशासन के नाम पर माता-पिता को सूचित किए बगैर नाम काट दिए, इससे चारों छात्रों का भविष्य खराब हो जाएगा।

पढ़ें, सेना को अफसर देने में उत्तराखंड टॉप पर

इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष लालसिंह पवार, गौरव उदयोग, विजय पांडे, अनशुल लोशाली, रोहित प्रकाश, जीवन मेवाड़ी, मनोज भट्ट, पारस यादव, सूरज धानिक, बंटी, नवीन मेहरा, संजय रावत, सौरभ पांडे, कार्तिक मेहरा, रणवीर मेहता, रिजवान खान आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed