छात्रों की कार खाई में गिरी, 3 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार किलबरी के पास करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। एक पर्यटक बाल-बाल बच गया। तीन बाइकों और एक वैगनआर से 11 पर्यटक आए थे।
मुरादाबाद निवासी करीब 11 युवा दोस्त और उनके संबंधी शनिवार को नैनीताल घूमने आए थे। देर शाम ये लोग तीन मोटरसाइकिलों और एक कार में सवार होकर पंगूट को रवाना हुए।
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार
नगर से 9 किमी दूर किलबरी क्षेत्र में वैगनार यूपी 21-0442 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। युवकों के शोर मचाने पर राहगीर मदद को आगे आए।
इसी बीच सूचना के बाद सीओ हरीश कुमार मल्लीताल कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को मुख्य मार्ग पर लाया गया।
सभी पर्यटक डिग्री कॉलेज के छात्र
108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौरव पायल (23) पुत्र शीश पाल निवासी खुशालपुर बैंक कॉलोनी मझोला मुरादाबाद, यही के निवासी विनीत यादव पुत्र नरेंद्र यादव और अक्षित पुत्र अजय भटनागर को मृत घोषित कर दिया।
घायल संदीप शर्मा पुत्र अशोक निवासी लाइन पार मझोला को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। संयोग से वाहन में सवार केशव यादव को खरोच तक नहीं आई।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी पर्यटक डिग्री कॉलेज के छात्र थे।
पर्यटक बस पलटी, कई जख्मी
मसूरी से लौट रही मुरादाबाद के यात्रियों की बस शुक्रवार देर रात मैक्स अस्पताल केपास मोड़ पर पलट गई।
हादसे में पांच लोगों को गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य 13 लोग बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को हटवा दिया।
संभल के 18 यात्रियों को लेकर टूरिस्ट बस मसूरी गई थी। शुक्रवार देर रात बस वापस आ रही थी। मैक्स अस्पताल के पास मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और बस पलट गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल हुए योगेंद्र बोरा, उनकी पत्नी कुसुम बोरा और बेटी पूजा बोरा के अलावा शिवम (16) और वरुण (15) को मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया।
थाना प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से मुरादाबाद के लिए भेजा गया है।