{"_id":"644838c8cbe94b2b8c0b5fa5","slug":"stubborn-not-talking-me-girl-swinging-noose-dehradun-news-c-5-drn1037-140038-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जिद्दी मुझसे बात नहीं कर रहा... मैं बहुत अकेली हूं...लिखकर फंदे पर झूली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जिद्दी मुझसे बात नहीं कर रहा... मैं बहुत अकेली हूं...लिखकर फंदे पर झूली युवती
Wed, 26 Apr 2023 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 04:25 PM IST
सार
पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि युवती सैन्य अधिकारी के घर पर काफी समय से काम कर रही थी। घर के अहाते में ही बने सर्वेंट रूम में रहती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
जिद्दी मुझसे बात नहीं कर रहा है। मेरा साथ देने वाला कोई नहीं है, मैं बहुत अकेलापन महसूस कर रही हूं... ये बातें डायरी में लिखकर युवती फंदे पर झूल गई। युवती एक सैन्य अधिकारी के घर पर काम करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि मंगलवार को गढ़ी कैंट सप्लाई रोड स्थित एक सैन्य अधिकारी के घर पर एक युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि युवती सैन्य अधिकारी के घर पर काफी समय से काम कर रही थी। घर के अहाते में ही बने सर्वेंट रूम में रहती थी। उसकी पहचान सरस्वती निवासी नेटवाड़ के रूप में हुई। सरस्वती का परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है।
विज्ञापन
बताया गया कि सभी लोग अपने घर में थे। इसी बीच सरस्वती ने दोपहर के समय अपने कमरे में चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कमरे से पुलिस को एक डायरी मिली है। बताया जा रहा है कि इसमें किसी युवक का जिक्र है, जिसे युवती ने जिद्दी लिखा है। इसमें कुछ इस तरह लिखा है कि जिद्दी उससे काफी समय से बात नहीं कर रहा है। वह अकेली हो गई है। आगे उसने परेशान होने और नींद न आने की बात लिखी है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल जुटाकर जांच कर रही है। डायरी को भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन