फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   strike in collectorate at dehradun

तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे कलेक्ट्रेट कर्मचारी

Mon, 11 Aug 2014 03:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Aug 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
strike in collectorate at dehradun

यदि आप सोमवार को किसी काम से कलेक्ट्रेट जाने वाले हैं तो न जाएं। कलेक्ट्रेट में कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे ऐसे में आपका काम नहीं होगा।

विज्ञापन


11 से 13 तक कर्मचारी करेंगे हड़ताल
मामला केवल एक दिन का नहीं है बल्कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी 11 से 13 तक हड़ताल पर रहेंगे। यही नहीं कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो 14 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। ऐसे में जनता के काम कलेक्ट्रेट में कब होंगे, कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन


बता दें कि देहरादून में कलेक्ट्रेट पुनर्गठन की मांग करते हुए प्रदेश भर के कर्मचारियों ने 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान कर रखा है। उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी तीन दिन तक कोई काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, 14 अगस्त से दून कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इनकी मांग है कि दून के डीएम को बदला जाए और तीन कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए।

डीएम ने किया पटल आवंटन का आदेश निरस्त
जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार यादव ने कलेक्ट्रेट में कार्यरत मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कार्मिकों के पटल आवंटन का आदेश निरस्त कर दिया है।

डीएम ने कहा कि कर्मचारियों की मांग है कि जो भी व्यवस्था की जाए सेवा नियमावली 1980 के अनुरूप बनाई जाए। कर्मचारियों की इस मांग के संदर्भ में पांच अगस्त के पटल आवंटन के आदेश को निरस्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट सेवा नियमावली 1980 के अधीन अब तक कलेक्ट्रेट में अनुभागीय व्यवस्था लागू करने के संबंध में शासन से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रकरण शासन स्तर पर विचाराधीन है।

पटल विभाजन के संबंध में एडीएम ई की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। कमेटी के सुझाव के बाद कार्मिकों के बीच कार्य विभाजन और पटल आवंटन संबंधी आदेश जारी किया जाएगा।


लेकिन कलेक्ट्रेट कर्मी करेंगे हड़ताल
जिलाधिकारी ने पटल आवंटन आदेश निरस्त कर दिया है लेकिन कलेक्ट्रेट कर्मचारी हड़ताल पर अडे़ हैं। उनका कहना है कि अब मामला पटल आवंटन का नहीं रह गया है। बात इससे आगे बढ़ गई है।

उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के प्रांतीय महा सचिव आशीष वर्मा ने कहा कि अब मुद्दा तबादला नहीं है। जब तक तीन कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता और डीएम दून का तबादला नहीं किया जाता तब तक कर्मचारी काम नहीं करेंगे।

बताया कि 11 से 13 तक हमारी प्रदेश स्तरीय हड़ताल है। 14 से हम दून में अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed